{"_id":"651c7cd7a61da20efc069dd7","slug":"teacher-rakhi-honored-with-sardar-samman-in-lucknow-bareilly-news-c-4-noi1138-260129-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सरदार सम्मान से लखनऊ में सम्मानित हुईं शिक्षिका राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सरदार सम्मान से लखनऊ में सम्मानित हुईं शिक्षिका राखी
Wed, 04 Oct 2023 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ के डालीगंज में बौद्धिक विचार मंच की ओर से मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बरेली से प्राथमिक विद्यालय बौरिया की शिक्षिका राखी गंगवार को भी सरदार सम्मान से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि बाढ़ एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री संजय गंगवार ने शॉल उड़ाकर सम्मान पत्र सौंपा। राखी गंगवार को विद्यालय में नवाचार करने व स्वच्छता के प्रति महिलाओं को जागरूक करने और जिले में पैडबैंक बनाकर निशुल्क पैड बांटने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के हर जिले से अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने वालों को पुरस्कृत किया गया। बरेली से हेड फाउंडेशन से डॉ. भरत गंगवार, उमेश कुमार और स्वाति गंगवार मौजूद रहीं। ब्यूरो