फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   teacher Neha adopted Hindu religion due to fear of triple talaq and halala

हिंदू बनी टीचर नेहा की कहानी: घरवाले जबरन कराना चाहते थे निकाह, तीन तलाक-हलाला के डर से लिया ये फैसला

Thu, 14 Dec 2023 08:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Dec 2023 08:33 AM IST
सार

नेहा असमत की मां रानी बेगम ने 11 नवंबर को बारादरी थाने में उनके अपहरण की रिपोर्ट कराई थी। जबकि नेहा का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से घर छोड़ा है। उन्होंने अपने परिवार से जान का खतरा भी जताया है। 

विज्ञापन
teacher Neha adopted Hindu religion due to fear of triple talaq and halala
नेहा असमत ने अपनाया हिंदू धर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली से लापता निजी स्कूल की शिक्षिका नेहा असमत ने हिंदू धर्म अपना लिया है। शिक्षिका ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन कर खुद के हिंदू धर्म अपनाने और नाम नेहा असमत से नेहा सिंह रखने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि तीन तलाक और हलाला से डरकर उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया है। उन्होंने खुद और अपने सहकर्मी मोहित की जान का खतरा जताया है।

विज्ञापन


नेहा की मां रानी बेगम ने 11 नवंबर को बारादरी थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट कराई थी। उन्होंने नेहा के साथी शिक्षक मोहित सिंह पर अपहरण का शक जताया था। बारादरी पुलिस नेहा की तलाश कर रही थी। अब सोशल मीडिया पर नेहा का उज्जैन मंदिर का फोटो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डग्गामारी पर शिकंजा: इस जिले में 11 दिन में 276 वाहनों पर कार्रवाई, 57.22 लाख रुपये का लगा जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहा की ओर से एसएसपी दफ्तर में पत्र देकर बताया गया है कि उसके पिता असमत अली की मौत हो चुकी है। बहन, बहनोई और एक अन्य व्यक्ति मां के साथ मिलकर उसकी शादी ऐसे शख्स से करने का दबाव बना रहे थे जो अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद उसका हलाला करा चुका था। उन्हें यह शादी पसंद नहीं थी। परिवार ने दबाव बनाया तो उन्होंने घर छोड़ दिया।

परिजनों ने कराई झूठी रिपोर्ट 
नेहा ने अपने धर्म परिवर्तन का प्रमाणपत्र तो साथ लगाया है लेकिन शादी का जिक्र नहीं किया है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने संजयनगर निवासी मोहित सिंह के खिलाफ अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी है, जबकि उन्होंने अपनी मर्जी से घर छोड़ा है और बिना किसी दबाव के सनातन धर्म अपनाया है। 

नेहा ने कहा कि परिवार से उन्हें जान का खतरा है। ये लोग उनकी हत्या करा सकते हैं। मोहित व उसके परिवार को भी खतरा है। चेतावनी दी कि कोई खतरा हुआ तो उन्हीं का परिवार जिम्मेदार होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed