{"_id":"68369d26c64a56ae3c0a2036","slug":"teacher-made-allegation-of-religious-conversion-investigation-revealed-it-to-be-false-in-bareilly-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तबादला नहीं हुआ तो शिक्षिका ने लगाया धर्मांतरण का आरोप, जांच में खुल गई पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तबादला नहीं हुआ तो शिक्षिका ने लगाया धर्मांतरण का आरोप, जांच में खुल गई पोल
Wed, 28 May 2025 10:51 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 28 May 2025 10:51 AM IST
सार
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में एक शिक्षिका का तबादला नहीं हुआ तो उसने सहकर्मियों पर धर्मांतरण की कोशिश और मारपीट का आरोप लगा दिया। शिकायत पर जांच कराई गई तो आरोप झूठे निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepic
विस्तार
बरेली जिले के बहेड़ी ब्लॉक के एक कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका ने साथियों पर धर्मांतरण की कोशिश करने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की। जांच में आरोप फर्जी साबित हुए। पता लगा कि तबादले की कोशिश में यह कहानी गढ़ी गई है। जांच रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई है, उन्हीं के स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापक पर धर्मांतरण का दबाव बनाने और विरोध करने पर 17 मई को विद्यालय परिसर में ही मारपीट करने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि बहेड़ी थाने में तहरीर दी थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: बरेली में दो दिन में 45 रोहिंग्या-बांग्लादेशी चिह्नित, भोजीपुरा में सर्वाधिक मिले, नागरिकता की जांच शुरू
विज्ञापन
अब सीएम को पत्र लिखा है। एसएसपी अनुराग आर्य ने एसपी उत्तरी को जांच सौंपी। उन्होंने लोगों के बयान लिए और रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। एसपी ने बताया कि धर्मांतरण या हमले जैसा कोई मामला नहीं है। शिक्षिका स्कूल से तबादला कराना चाहती है। बीएसए संजय सिंह ने कहा कि विभागीय जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।