फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   teacher died in Bareilly who did duty in SIR as BLO

UP News: बरेली में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक की मौत, परिजन बोले- एसआईआर के काम का था दबाव

Mon, 15 Dec 2025 02:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Dec 2025 02:05 PM IST
सार

बरेली के बिशारतगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या कंपोजिट के इंचार्ज प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा की मौत हो गई। विनोद कुमार बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 261 के बीएलओ थे। परिजनों का कहना है कि उन पर एसआईआर के काम का दबाव था। 

विज्ञापन
teacher died in Bareilly who did duty in SIR as BLO
शिक्षक विनोद कुमार शर्मा (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के बिशारतगंज कस्बा स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शर्मा (60 वर्ष) की रविवार रात मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, बीएलओ ड्यूटी कर रहे विनोद की मौत एसआईआर के काम के दबाव की वजह से हुई है। जिला प्रशासन ने कहा कि शिक्षक की प्राकृतिक मौत हुई है।

विज्ञापन


बिशारतगंज निवासी विनोद कुमार शर्मा बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 261 के बीएलओ थे। उनके पुत्र विश्व हिंदू परिषद के मझगवां ब्लॉक प्रखंड अध्यक्ष शिवांश शर्मा ने बताया कि पिता वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। एसआईआर के काम के दबाव की वजह से वह बेहद परेशान चल रहे थे। रविवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चले गए। रात 12 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उनकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन


शिवांश ने कहा कि आशंका है कि हार्ट अटैक से पिता की जान गई है। सोमवार दोपहर बाद रामगंगा किनारे उनकी अंत्येष्टि की गई। अंत्येष्टि के समय विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, बीईओ सुनील कुमार शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी लाल राठौर, क्यारा ब्लाक के एडीओ पंचायत संजीव पराशरी सहित शिक्षक व कस्बे के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र का हवाला देकर ड्यूटी से हटाने की लगाई थी गुहार
शिवांश ने बताया कि उनके पिता ने अपनी उम्र और आंखों की समस्या का हवाला देकर एसआईआर ड्यूटी कटवाने के लिए नौ नवंबर को खंड शिक्षा अधिकारी मझगवां सुनील कुमार शर्मा को प्रार्थना पत्र दिया था। यह भी कहा था कि उन्हें मोबाइल फोन पर ऑनलाइन काम नहीं आता है, लेकिन उनकी ड्यूटी नहीं हटाई गई। 

उल्टे एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई थी। इस वजह से वह परेशान थे। रविवार तक उन्होंने एसआईआर का काम किया था। पोस्टमॉर्टम नहीं कराने के सवाल पर शिवांश ने कहा कि इस संबंध में न उनसे किसी ने कुछ कहा और न मार्गदर्शन किया। उन्हें समझ में भी नहीं आया कि पोस्टमॉर्टम कराना चाहिए।

एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक ने आठ दिसंबर को एसआईआर का काम पूरा कर लिया था। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है। एसआईआर के काम के दबाव से नहीं, बल्कि उनकी प्राकृतिक मौत हुई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed