फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Taxpayers upset due to creation of double ID of properties

Bareilly News: संपत्तियों की दोहरी आईडी बनने से करदाता परेशान

Wed, 04 Feb 2026 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Taxpayers upset due to creation of double ID of properties
बरेली। नगर निगम की शिथिलता के कारण करदाताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक ही संपत्ति की दो-तीन आईडी बनने से बकाया बढ़ रहा है। व्यस्त दिनचर्या के बीच करदाताओं को संभव समाधान दिवस के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। समाधान फिर भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के कर विभाग में जनवरी में संपत्ति कर से संबंधित 70 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गईं। कुछ शिकायतों का निस्तारण हो गया, लेकिन ज्यादातर करदाता अभी परेशान हैं।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि एक ही संपत्ति की दो आईडी कैसे बन गईं, पता नहीं। इनमें घरेलू और व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं। आए दिन संभव समाधान दिवस के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सीटीओ पीके द्विवेदी ने बताया कि मामले को दिखवाकर उसका निस्तारण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 1
छीपीटोला निवासी चरण लाल ने बताया कि नगर निगम ने अलग-अलग नंबर से उनके भवन की तीन आईडी बना दी हैं। दो आईडी के तहत 9,117 रुपये का बकाया है। तीसरी आईडी में 1,53,533 रुपये का बकाया दिख रहा है। भवन के कुछ हिस्से में व्यावसायिक गतिविधि होती है, लेकिन उसका टैक्स अलग से जमा करते हैं।


केस 2
किला निवासी मोहम्मद रेहान ने बताया कि उनके मकान की दो आईडी बना दी गई हैं। एक आईडी पर 20,000 रुपये और दूसरी पर 15,000 रुपये का बकाया बताया जा रहा है। उन्होंने कहा, प्राइवेट नौकरी करते हैं। 100 गज में मकान बना हुआ है। हर साल टैक्स जमा कर रहे है। उसके बाद भी इतना टैक्स आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed