फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Taxi driver drowned in debt by hanging

कर्ज में डूबे टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 21 Jun 2017 12:56 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Wed, 21 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Taxi driver drowned in debt by hanging
Taxi driver drowned in debt by hanging - फोटो : Taxi driver drowned in debt by hanging
कर्ज में डूबे जोगीनवादा मोहल्ले में रहने वाले टैक्सी चालक चुन्नी लाल ने तनाव में आकर सोमवार रात अपने ही घर के अंदर कमरे के रोशनदान के सहारे पत्नी के दुपट्टे से लटककर जान दे दी। सोकर उठी पत्नी ने जब यह देखा तो उसकी चीख निकल गई और आसपास के लोग भी आ गए। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारवालों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में उसकी मौत फंदे पर लटकने (हैगिंग) से होना पाया गया है। 
विज्ञापन

मूलरूप से फतेहगंज पश्चिमी के गांव नौगवां घाटमपुर निवासी 32 वर्षीय चुन्नी लाल पिछले कई साल से जोगी नवादा में मय परिवार के रहता था। यहां उसने अपना खुद का दो मंजिल मकान भी बना लिया था। वह टैक्सी चलाता था। सोमवार रात उसकी पत्नी मुनीषा, बेटा दिवांग और निशांत एक कमरे में सो रहे थे, जबकि बराबर वाले कमरे में किसी समय चुन्नी लाल ने जाकर रोशनदान के सहारे पत्नी के दुपट्टे से लटककर जान दे दी। रात करीब साढ़े तीन बजे जब पत्नी सोकर उठी तो चुन्नी लाल कमरे से गायब था। जब वह बराबर वाले कमरे में पहुंची तो देखा उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। यह देख कर वह दहाड़े मारकर रोने लगी। आसपास के लोग भी आ गए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस की प्रथम दृष्ट्या जांच में चुन्नी लाल ने कर्ज अधिक होने की वजह से तनाव में आकर खुदकुशी की है। 
विज्ञापन

 25 जून तक बैंक से किश्त जमा करने का आया था फोन
चुन्नी लाल की पत्नी मुनीषा ने बताया कि उन्होंने हाल में ही दो मंजिल मकान बनवाया। जिस कारण उन्हें विजया बैंक से बीस लाख रुपये लोन लेना पड़ा था, जिसकी किश्त जमा न हो पाने से सोमवार को बैंक से 25 जून तक किश्त जमा करने का फोन आया था। इसके साथ ही 76 हजार रुपये बिजली का बकाया बिल भी आ गया। इसको लेकर चुन्नी लाल काफी परेशान हो गए। मुनीषा ने बताया कि उसका जेवर भी गिरवी पड़ा होने से उसका ब्याज भी चल रहा है। फिर भी उसने कहा कि गांव में पड़ी कुछ जमीन बेचकर पैसा जमा कर दो, लेकिन टेंशन मत लो। फिर भी चुन्नी लाल ने बाहर वाले कमरे में पहुंचकर रात में फंदे पर लटककर जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि चुन्नी लाल कर्ज अधिक होने से परेशान रहता था। इसी वजह से तनाव में आकर उसने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम में भी उसकी मौत फंदे पर लटकने (हैंगिंग) से होना पाया गया है। 
- केके वर्मा, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed