फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tax wasooli

ईमानदार करदाताओं को मिलेगी 10 प्रतिशत छूट

Thu, 26 Mar 2015 01:10 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 26 Mar 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
 करदाताओं को छह से आठ गुना बिल भेजने के चलते निर्धारित लक्ष्य से कम हुई टैक्स वसूली से नगर निगम ने सबक सीखा है। अगले वित्तीय वर्ष में करदाताओं को टैक्स खुद जमा करने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से वर्ष की प्रथम तिमाही में ईमानदारी से टैक्स जमा करने वाले करदाताओं को 10 प्रतिशत छूट देने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे 30 मार्च को होने वाली बोर्ड की बजट बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

शासन से टैक्स वसूली का लक्ष्य हर साल बढ़ता है। पिछले दो वित्तीय वर्षों से नगर निगम कर वसूली में निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे रहा है। निर्धारित वसूली लक्ष्य पूरा न होने पर बरेली नगर निगम को शासन से हर साल मिलने वाली दो करोड़ की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि से वंचित होना पड़ रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में 48.68 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष क्लोजिंग माह के आखिरी सप्ताह तक 20 करोड़ भी वसूली नहीं पहुंची। हर साल लक्ष्य से कम वसूली होने के पीछे माना जाता है कि स्टाफ साल के 10 महीने तो लापरवाह रहता है और आखिरी के दो महीने में सख्ती होती है तो करदाताओं पर दबाव बनाया जाता है। अब वित्तीय वर्ष के प्रारंभिक तीन महीने में स्वेच्छा से कर जमा करने वाले करदाताओं को टैक्स में 10 प्रतिशत तक छूट देने का प्रस्ताव बनाया गया है। अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह के मुताबिक, प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। इससे करदाताओं को राहत के अलावा वसूली लक्ष्य पूरा करने में भी मदद मिलेगी। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed