टैक्स की बढ़ी दरों के विरोध में भाजपाइयों का उग्र प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व घोषणा के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता सोमवार की सुबह से ही शहर विधायक के गांधी नगर स्थित आवास पर एकत्र होने शुरू हो गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पैदल और वाहनों पर जुलूस के रूप में धर्मकांटा चौराहा, कुतुबखाना, नावेल्टी से रोडवेज होकर नगर निगम पहुंचकर मेयर डॉ. आईएस तोमर और सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद भाजपाई पटेल चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर भी प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राज्यपाल से शासन से जारी द्वितीय संशोधित नियमावली 2013 को निरस्त करने, बढ़ी टैक्स दरें वापस लेने और नगर निगम संशोधन विधेयक 2015 को मंजूरी न देने की मांग की गई। शहर विधायक ने कहा कि पांच से आठ गुना टैक्स बढ़ाकर करदाताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदर्शन और ज्ञापन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, महानगर अध्यक्ष पुष्पेंदु शर्मा, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, गुलशन आनंद, सतीश रोहतगी, शिवलोचन उपाध्याय, अनिल कुमार एडवोकेट, पवन अरोड़ा, अधीर सक्सेना आदि शामिल थे।