फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tax wasooli

टैक्स वृद्धि के विरोध में व्यापारियों का धरना

Tue, 17 Mar 2015 01:57 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 17 Mar 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
टैक्स में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में व्यापारियों ने नगर निगम के सामने धरना किया। भाजपा नेता भी इसमें शामिल हुए। भाजपा की टैक्स विरोधी संघर्ष समिति अध्यक्ष सतीश रोहतगी ने 20 गुना टैक्स लगाए जाने को उत्पीड़न करार देते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व मेयर सुभाष पटेल और भाजपा नेता गुलशन आनंद ने जनता पर बढ़ा टैक्स लगाने के लिए मेयर डॉ. आईएस तोमर पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को उन्हें जवाब देना होगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंदु शर्मा ने कहा कि जो राजनीति में सेवा की बात करते थे, वो अब मेवा खा रहे हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि टैक्स वसूली में व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं होने पर आंदोलन को बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि उद्यमियों, व्यापारियों और आम जनता पर जिस तरह का टैक्स लगाया जा रहा है, वह अंग्रेजों के जजिया कर की याद दिला रहा है। व्यापार मंडल इस लड़ाई को लड़ने के लिए सड़कों पर उतरेगा। महामंत्री सुदेश अग्रवाल और युवा अध्यक्ष राजेश जसोरिया ने टैक्स वसूली में उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की निंदा की। इस मौके पर पार्षद छंगामल मौर्य, राकेश बबूना, दुर्गेश खटवानी, संजीव गुप्ता, मुकुंद बास, दर्शनलाल भाटिया, अनिल सक्सेना, कमल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन सबका अधिकार है, लेकिन किसी ने वसूली में व्यवधान डालने की कोशिश तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - ईश शक्ति कुमार सिंह, उप नगर आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed