फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tax officials sealed amrapali in tax evasion

चेतावनी के बावजूद टैक्स नहीं दिया तो ‘आम्रपाली’ सील

Thu, 22 Mar 2018 06:31 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 22 Mar 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
tax officials sealed amrapali in tax evasion
चेतावनी के बावजूद आम्रपाली मॉल प्रबंधन ने नगर निगम का टैक्स जमा नहीं किया। इसके चलते बुधवार को वहां पहुंची टीम ने मॉल को सील कर दिया। वहीं पीसीएफ गोदाम को भी सील किया गया है। मॉडर्न इंडस्ट्रीज और तेजस फूड्स ने बकाया जमा कर सील होने की कार्रवाई से खुद को बचा लिया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है और नगर निगम का टैक्स विभाग लक्ष्य पूरा करने में जुटा है। प्रतिदिन ही दो-चार बड़े संस्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों टैक्स अनुभाग की टीम ने आम्रपाली मॉल प्रबंधन को बकाया टैक्स जमा करने के लिए सोमवार तक की मोहलत दी थी। मॉल पर नगर निगम का 65 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। मगर निगम की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ और मॉल प्रबंधन ने टैक्स जमा नहीं किया। इस पर बुधवार सुबह करीब दस बजे मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश सोनकर की अगुवाई में पहुंची टीम ने आम्रपाली मॉल को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया। इसके बाद करीब 11 बजे नगर निगम की टीम पीसीएफ गोदाम पर पहुंची और बकाया टैक्स के चलते उसे भी सील कर दिया। पीसीएफ गोदाम पर 86 लाख रुपये बकाया थे। दोनों बकाएदारों को कई बार नोटिस भी दिया गया था। लेकिन इन्होंने अपना बकाया जमा नहीं किया। इस वजह से ही नगर आयुक्त के आदेश पर सील करने की कार्यवाही की गई है। बताया जाता है। टीम ने कहा 15 दिन के अंदर अगर बकाया जमा नहीं किया गया तो कुर्की आदेश जारी कराया जाएगा। इसके बाद टीम परसाखेड़ा पहुंची। वहां पर मॉडर्न इंडस्ट्रीज दाल मिल से तीन लाख और तेजस फूड्स से 5.87 लाख रुपये वसूले गए। टीम में आरपी सिंह, ज्ञानचंद, सोमपाल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मल्टीप्लेक्स बंद, निराश लौटे दर्शक
मल्टीप्लेक्स के मैनेजर मनोज सक्सेना का कहना है कि वह अपना टैक्स जमा करते हैं। मॉल से उनका कोई लेना-देना नहीं है। रोजाना 10-15 शो चलते हैं। 150-200 दर्शक फिल्म देखने आते हैं। मगर बुधवार को मॉल सील होने के कारण दर्शक नहीं आ सके। उन्होंने टीम से एक गेट खोलने के लिए कहा भी था। मगर टीम ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed