फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tauqeer gave support to Congress

खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे तौकीर

Tue, 18 Jan 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tauqeer gave support to Congress
बरेली। इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगी। पार्टी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने सोमवार को लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर एलान किया कि उनकी पार्टी खुद चुनाव नहीं लड़ेगी। बल्कि पांचों राज्यों में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों आईएमसी के समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की चर्चा थी। अपने जैसे कुछ छोटे दलों के साथ अलग राजनीतिक मोर्चा खड़ा करने की भी कोशिश की लेकिन यह मुमकिन नहीं हो पाया। तीन महीने पहले बरेली आए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमिक जामई के साथ भी मौलाना तौकीर ने संयुक्त प्रेसवार्ता की थी। आईएमसी नेताओं के मुताबिक सपा प्रवक्ता के सामने मौलाना की ओर से दंगा आयोग बनाने और पीसीएस (जे) में उर्दू का पेपर बहाल करने जैसी कुछ मांगें रखी थीं। इसके बाद लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी मौलाना की मुलाकात हुई लेकिन आईएमसी की सपा से बात नहीं बनी।
विज्ञापन

इसके बाद करीब पांच दिन पहले बरेली में चुनाव प्रचार की समीक्षा के लिए आए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी आजम बेग से भी मौलाना तौकीर की मुलाकात हुई। आईएमसी बात आगे बढ़ने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से भी मौलाना तौकीर की मुलाकात होने की बात कह रही है। बताया गया कि मौलाना ने प्रियंका गांधी के सामने भी दंगा आयोग बनाने की मांग रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मांग पर सहमति बनने के बाद रविवार को मौलाना तौकीर लखनऊ पहुंचे और सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को समर्थन का एलान कर दिया। मौलाना ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। इसके बजाय पांचों राज्यों में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed