फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Taught the lesson of making friends with books.

Bareilly News: पुस्तकों को मित्र बनाने की दी सीख

Sat, 25 Jul 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 25 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Taught the lesson of making friends with books.
बरेली। पाठकों को नवीन पुस्तकों की जानकारी देने और पठन-पाठन में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय जिला पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी नव आगमन पटल का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इंदिरा मार्केट रोड स्थित पुस्तकालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने किया।
विज्ञापन

यह प्रदर्शनी पूर्वाह्न 11 बजे से सायं चार बजे तक आयोजित की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज, कस्तूरबा नगर निगम गर्ल्स इंटर कॉलेज व राम भरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं की समस्याओं व जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता के लिए लगन और कठिन परिश्रम करने का मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने पुस्तकों को मित्र बनाने का संदेश देकर विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति उत्साहित किया। उन्होंने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध संसाधनों पर प्रसन्नता जताई। इसके बाद, उन्होंने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में निर्माणाधीन मल्टीपर्पज हॉल का निरीक्षण भी किया। पुस्तकालय अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने मुख्य अतिथि का स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य कुसुम लता राजपूत, डॉ. गजराम सिंह, श्वेता, सुरेंद्र आजाद, मीनापाल, शबनम हुसैन, प्रतिभा सिंह, सुनीता सिंह, गोल्डी राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed