फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tata Magic overturned while trying to avoid a speeding car in Bareilly

बरेली में हादसा: तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में पलटी मैजिक, बीफार्मा के पांच विद्यार्थी घायल

Sat, 07 Dec 2024 11:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Dec 2024 11:00 AM IST
सार

Bareilly Road Accident News: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में टाटा मैजिक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मैजिक सवार पांच छात्र-छात्राएं घायल हो गए। 

विज्ञापन
Tata Magic overturned while trying to avoid a speeding car in Bareilly
पुलिस की गाड़ी में घायल छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर तेज रफ्तार इको कार को बचाने के प्रयास में टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में आरबीएमआई कॉलेज के पांच छात्र-छात्राएं घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायलों को अपनी गाड़ी से नवाबगंज पहुंचाया। वहां के अस्पताल में सभी का उपचार चल रहा है। इधर, हादसे के बाद इको कार चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरबीएमआई कॉलेज के बीफार्मा के छात्र-छात्राएं पीलीभीत से मैजिक गाड़ी में सवार होकर बरेली आ रहे थे। मैजिक चालक मुशाहिर खान ने बताया कि बरेली-पीलीभीत हाईवे पर छिथरा पेट्रोल पंप के समीप सामने से तेज रफ्तार इको कार आ रही थी, जिसे बचाने के प्रयास में मैजिक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। चालक समेत छात्र-छात्राएं गाड़ी के अंदर ही फंस गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने गाड़ी को सीधा कराया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पीलीभीत हादसे की सामने आई वजह: तेज रफ्तार बनी काल... इतनी तेज थी कार कि टक्कर लगने के बाद टूट गई पेड़ की डाल
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल 
सूचना मिलने के बाद डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। समय से एंबुलेंस न आने पर पुलिस ने अपनी ही गाड़ी से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बीफार्मा छात्रा मानवी सिंह, दीपक, हिमांशु, शुभम समेत पांच लोग घायल हुए हैं। दो विद्यार्थियों को गंभीर चोट आई है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीणों के मुताबिक इको कार चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed