{"_id":"67693d8f9c2e4756010c1c3e","slug":"tanker-tank-burst-driver-and-helper-got-burnt-in-the-fire-in-bareilly-2024-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में तेल का टैंकर फटा: आग लगने से ड्राइवर-हेल्पर झुलसे, जयपुर जैसा हादसा होने से बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में तेल का टैंकर फटा: आग लगने से ड्राइवर-हेल्पर झुलसे, जयपुर जैसा हादसा होने से बचा
Mon, 23 Dec 2024 04:29 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Dec 2024 04:29 PM IST
सार
बरेली के आंवला में सोमवार को जयपुर जैसा हादसा होते-होते बचा। बस अड्डे पर वेल्डिंग के दौरान टैंकर फट गया। इससे आग लग गई। गनीमत रही कि टैंकर में तेल नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
पुलिस ने टैंकर को क्रेन से हटवाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के आंवला में अलीगंज बस अड्डा पर सोमवार सुबह वेल्डिंग के दौरान टैंकर में चिंगारी से आग भड़क गई। इससे टैंकर फट गया। इससे उसका केबिन भी फट गया। इसमें बैठे ड्राइवर और क्लीनर दूर जाकर गिरे। दोनों आग से झुलस भी गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि टैंकर खाली था।
विज्ञापन
Trending Videos
बिथरी चैनपुर थाने के गांव सारीपुर निवासी गणेश उर्फ रवि कुमार आंवला के पेट्रोलियम डिपो का टैंकर चलाते हैं। उनके साथ बिथरी के ही सैदूपुर गांव निवासी ओमपाल हेल्पर के रूप में रहता है। बरेली में टैंकर से तेल उतारने के बाद दोनों लोग दोबारा तेल लेने आंवला डिपो जा रहे थे। रास्ते में ये लोग अलीगंज बस स्टैंड पर टैंकर में वेल्डिंग कराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फायरब्रिगेड ने बुझाई आग
अचानक चिंगारी से टैंकर में रहे डीजल ने आग पकड़ी और तेज आवाज से फट गया। टैंकर का एक हिस्सा ऊपर केबिन में जाकर टकराया, जिससे केबिन में भी आग लग गई। साथ ही इसमें बैठे ड्राइवर व हेल्पर दूर जाकर गिरे। तत्काल ही फायरब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई, थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
अचानक चिंगारी से टैंकर में रहे डीजल ने आग पकड़ी और तेज आवाज से फट गया। टैंकर का एक हिस्सा ऊपर केबिन में जाकर टकराया, जिससे केबिन में भी आग लग गई। साथ ही इसमें बैठे ड्राइवर व हेल्पर दूर जाकर गिरे। तत्काल ही फायरब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई, थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
दोनों को अस्पताल भेजा गया। मौके पर एसडीएम आंवला, सीओ, इंस्पेक्टर व पुलिस के साथ ही इंडियन ऑयल के अधिकारी भी पहुंच गए। टैंकर को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया है। गनीमत रही कि टैंकर में तेल नहीं भरा था, वरना हादसा बहुत बड़ा हो सकता था।
