{"_id":"610d2f1c8ebc3ebc5669688b","slug":"tanker-hit-bike-on-mathura-highway-three-killed-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: मथुरा हाईवे पर टैंकर ने बाइक रौंदी, तीन की मौत, एक घायल, बिना हेलमेट एक ही मोटरसाइकिल पर थे चारों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: मथुरा हाईवे पर टैंकर ने बाइक रौंदी, तीन की मौत, एक घायल, बिना हेलमेट एक ही मोटरसाइकिल पर थे चारों
Fri, 06 Aug 2021 06:16 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 06 Aug 2021 06:16 PM IST
सार
हादसे में दो लोगों की मौके पर तो एक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। इनमें तीन लोग सिविल लाइन के गांव हादीपुर के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार टैंकर ने मकान के मुहूर्त की दावत खाने जा रहे बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया। इसमें सगे मौसेरे भाइयों (किशोरों) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों मृतकों के दोस्त ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। मृतकों के फुफेर भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया लेकिन उसका ड्राइवर पुलिस के पहुंचने से पहले भाग गया।
विज्ञापन
हादसा वितरोई मोड़ पर गांव अल्लीपुर मढैय्या के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुआ। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव हादीपुर निवासी आकाश राजपूत (16) पुत्र मातादीन की मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव ज्योरा पारवाला में ननिहाल है। उसके मामा कप्तान सिंह ने पिछले दिनों मकान का निर्माण कराया था। आकाश ने गांव के ही दोस्त तसलीम (22) पुत्र बच्चन को बुलाया और बाइक लेकर पड़ोसी गांव दबरई से मौसेरे भाई पुष्पेंद्र (17) पुत्र देवेंद्र को बुला लाया। इसके बाद तीनों एक ही बाइक से ज्योरा को निकल पड़े। बाद में तीनों कोतवाली क्षेत्र के गांव कुलुआठेर पहुंच गए । कुलुआठेर से पुष्पेंद्र का फुफेरा भाई टिंकू (19) पुत्र सुरेश भी सवार हो गया।
विज्ञापन
बताते हैं कि पहले मामा के घर जाने की बजाय किसी काम से एक ही बाइक से चारों लोग कछला की तरफ निकले तो सामने से टैंकर की चपेट में आ गए। बाइक तसलीम चला रहा था। हादसे में तसलीम और आकाश की मौके पर मौत हो गई। पुष्पेंद्र ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया । इसकी सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार भी जिला अस्पताल पहुंच गए । पुलिस ने मौके पर भाग रहे टैंकर चालक को आंबेडकर चौराहे के पास कब्जे में ले लिया। ड्राइवर कूदकर भाग गया। फिलहाल तीनों शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन