{"_id":"2741218aab033902b3a8174c37734c05","slug":"tani-fist-to-the-old-pension-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन व्यवस्था के लिए तानी मुट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन व्यवस्था के लिए तानी मुट्ठी
बरेली
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के 54 वें राज्य सम्मेलन में शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग पुरजोर उठाई गई। सम्मेलन में प्रदेश भर से जुटे संगठन के शिक्षक नेताओं ने पेंशन समेत कुल छह मांगों के प्रस्ताव पारित किए। इनमें सत्र परिवर्तन कर पहले की ही तरह एक जुलाई से करने, तदर्थ शिक्षकों और कंप्यूटर तथा व्यवसायिक शिक्षकों का का नियमितीकरण करने के अलावा शिक्षा का निजीकरण रोकने तथा सारे शिक्षकों को नि:शुल्क चिकित्सा व्यवस्था करने के प्रस्ताव रखे गए। मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार को यह प्रस्ताव केंद्र सरकार से मंजूर कराने के लिए दिए गए। मंत्री ने इन्हें प्रधानमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन का रविवार को तीसरा दिन था। सारे प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति ओमप्रकाश शर्मा को फिर से शर्मा गुट का प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया। उन्हें नई कार्यकारिणी के गठन के लिए भी अधिकृत कर दिया गया। शर्मा 1970 से लगातार संगठन के अध्यक्ष निर्वाचित होते आ रहे हैं। यह उनकी 23 वीं ताजपोशी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका चाणक्य जैसी है, यह बात सरकारों को भी जान लेनी चाहिए। बोले- अगर पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली नहीं हुई तो शिक्षक राज्य कर्मचारियों के साथ बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, एमएलसी जगवीर किशोर जैन, प्रांतीय उपाध्यक्ष आफताब अहमद खां, मंडलीय मंत्री नरेश चंद्र सक्सेना, रमेश चंद्र शर्मा, डॉ. संदीप इंदवार, किशोर जौहरी, राजेश आर्य, निर्भय गुर्जर, एसके जोशी आदि ने भी विचार रखे। संयोजक पूर्व शिक्षक विधायक सुभाष चंद्र शर्मा, डॉ. नरेश सिंह प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार ने आभार जताया।
ओपी शर्मा स्वस्थ, लखनऊ गए
बरेली। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के सम्मेलन में आए उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति ओमप्रकाश शर्मा को हार्टअटैक के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें हल्का अटैक बताकर शनिवार को देररात ही डिस्चार्ज कर दिया। रविवार को सुबह शर्मा सम्मेलन में पहुंचे और पूरे समय तक रहे। शाम को सम्मेलन समाप्त होने के बाद वह श्रमजीवी एक्सप्रेस से लखनऊ रवाना हो गए। उनको विधान परिषद के अधिवेशन में भाग लेना है।