फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tani fist lifted the liquor store

शराब की दुकान हटवाने को तानी मुट्ठी

Sat, 18 Jun 2016 12:55 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 18 Jun 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Tani fist lifted the liquor store
श्‍ाराब का ‌िवविराोध्‍ा
आईवीआरआई रोड पर मंडल विहार के पास खुली शराब की दुकान हटवाने के लिए शुक्रवार को तमाम लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि शराब की दुकान के आसपास रहने वालों को तमाम दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है। आए दिन नशेड़ी हंगामा करते रहते हैं। कई बार मारपीट की भी नौबत आ चुकी है। वसुंधरा जन कल्याण समिति की अध्यक्ष सुमन उपाध्याय ने कहा कि यदि जल्द ही उक्त शराब की दुकान नहीं हटवाई जाती है तो बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा। क्षेत्र के ही विकास सहगल और शैलेंद्र गोस्वामी ने बताया कि कई बार शराबी लोगों को जान से मारने की भी धमकी देते हैं। शिकायत पर पुलिस भी कोई ठोस कदम नहीं उठाती है। मोहम्मद शरीफ, संदीप चंद्रा, मोहम्मद फहीम, संजीव कुमार, प्रमोद, जावेद, संजीव चावला, विशाल, बृजेश पाठक, अरुण कुमार, एके सक्सेना आदि ने भी इस संबंध में शिकायत की थी। शराब की दुकान हटवाने के लिए ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने बताया कि आईवीआरआई के रजिष्ट्रार की ओर से भी इस संबंध में पत्र लिखा जा चुका है। यह भी कहा कि शराब की भट्टी के पास ही सेंट पॉल्स मैथोडिस्ट चर्च है। यहां होने वाले धार्मिक आयोजनों में भी व्यवधान होता है, इसीलिए जरूरी है कि शराब की दुकान को जल्द से जल्द हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed