फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tanakpur-Mathura special train will run till 31st December

UP: पूर्णागिरि और श्रीकृष्ण जन्मभूमि की यात्रा होगी आसान, अब 31 दिसंबर तक चलेगी टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन

Fri, 26 Apr 2024 01:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Apr 2024 01:53 PM IST
सार

रेलवे ने टनकपुर-बरेली-टनकपुर के बीच विशेष ट्रेन के संचालन अवधि बढ़ा दी है। अब इस ट्रेन का संचालन 31 दिसंबर तक कर दिया गया है। इससे पूर्णागिरि और श्रीकृष्ण जन्मभूमि की यात्रा आसान होगी।

विज्ञापन
Tanakpur-Mathura special train will run till 31st December
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे ने बृहस्पतिवार को टनकपुर-बरेली-टनकपुर के बीच विशेष ट्रेन की समय सारणी जारी की है। टनकपुर-मथुरा के बीच सप्ताह में पांच दिन चलने वाली विशेष ट्रेन का विस्तार 31 दिसंबर तक कर दिया गया है। इस ट्रेन को 30 अप्रैल तक चलाया जाना था। इन ट्रेनों के संचालन से पूर्णागिरि और श्रीकृष्ण जन्मभूमि की यात्रा आसान होगी।

विज्ञापन


05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन विशेष ट्रेन 28 अप्रैल से अगले आदेशों तक प्रतिदिन रात 21:30 बजे टनकपुर से चलने के बाद बनबसा, खटीमा, पीलीभीत होते हुए रात 11:44 बजे भोजीपुरा, 12:08 बजे इज्जतनगर, 12:25 बजे बरेली सिटी और 12:55 बजे बरेली जंक्शन आएगी। 
विज्ञापन


05308 बरेली-टनकपुर विशेष ट्रेन प्रतिदिन रात 2:25 बजे बरेली जंक्शन से चलने के बाद 2:36 बजे बरेली सिटी, 2:54 बजे इज्जतनगर, 3:11 बजे भोजीपुरा और अगले दिन तड़के 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी। इसके अलावा 05062/05061 टनकपुर-मथुरा जंक्शन-टनकपुर विशेष ट्रेन का विस्तार 30 अप्रैल से बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन चलेगी ये ट्रेन 
05062 टनकपुर-मथुरा जंक्शन विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को सुबह 4:45 बजे टनकपुर से चलने के बाद खटीमा, पीलीभीत होते हुए सुबह 6:15 बजे भोजीपुरा, 6:32 बजे इज्जतनगर, 6:50 बजे बरेली सिटी, सात बजे बरेली जंक्शन आने के बाद 7:38 बजे बदायूं पहुंचेगी।

यहां से कासगंज, हाथरस होते हुए सुबह 11:30 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 05061 मथुरा जंक्शन-टनकपुर विशेष ट्रेन मथुरा से शाम 4:45 बजे चलने के बाद शाम 7:35 बजे बदायूं, रात 8:11 बजे बरेली जंक्शन, 8:28 बजे बरेली सिटी, 8:43 बजे इज्जतनगर, 9:01 बजे भोजीपुरा आएगी और रात 11:10 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

वाराणसी-दिल्ली के बीच 27 को एक फेरा लेगी विशेष ट्रेन
यात्रियों के बढ़ते दबाव के कारण रेलवे 27 अप्रैल को वाराणसी-दिल्ली के बीच ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन एक फेरा लेगी। 04211 वाराणसी-दिल्ली विशेष ट्रेन 27 अप्रैल को वाराणसी से रात 7:20 बजे चलने के बाद भदोही, मां बेहला देवी प्रतापगढ़, अमेठी, राय बरेली, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर में ठहराव लेते हुए 28 अप्रैल को तड़के 5:35 बजे बरेली आएगी। यहां से मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद होते हुए सुबह 10: 55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed