फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tammy C. Moon seen in Surat

छलनी में देखी चांद सी सूरत

Thu, 20 Oct 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 20 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tammy C. Moon seen in Surat
करवा चौथ - फोटो : बरेली, अमर उजाला
मेहंदी का रंग निखरा हुआ था और लाल रंग की साड़ी चमक रही थी। सोलह श्रंगार भी चांद की धुंधली रात में खूब फबा। मौका करवाचौथ का था। शाम को सूरज ढलने के बाद पूजा की तैयारी होने लगी। चांद निकलने से आधे घंटे पहले सभी महिलाएं छत पर पहुंची और पूजा की। चांद निकलते ही आतिशबाजी हुई। कहीं- कहीं संगीत भी हुआ। 
विज्ञापन

करवाचौथ पर शहर में अलग छटा दिखी। दिन भर बाजार में भीड़ रही। खरीददारी के अलावा ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगवाने के लिए महिलाएं जुटी रहीं। शाम होने से पहले ही घरों में पकवान बनने लगे। सजधज कर महिलाएं अपने कालोनियों में इकट्ठा हुई। कुछ मंदिराें में पहुंची। विधि विधान से पूजा करने के बाद उन्होंने अपने पतियों को छलनी से देखा और चांद से लंबी उम्र की कामना की। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पतियों ने पत्नियाें को पानी पिलाया और आशीर्वाद देकर व्रत पारण कराया। 
विज्ञापन

- बिजली ने फिका किया मजा
करवाचौथ की पूजा शाम को आठ बजे शुरू हो गई। लेकिन इसी समय बिजली कई इलाकाें में गुल रही। इसकी वजह से लोग परेशान रहे। जगतपुर, शाहदाना, सुभाषनगर, पीलीभीत बाईपास और संजय नगर के कुछ इलाकों में बिजली गुल होने से दिक्कत हुई। बुखारपुरा के पार्षद रूपेंद्र पटेल ने आपत्ति जताई। फाल्ट के चलते दस बजे फिर बिजली चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बादलों में छिपा चांद रात नौ बजे दिखा
चंद्रमा को रात आठ बजकर 27 मिनट पर दिखना था। लेकिन बादल छाए होने की वजह से यह रात नौ बजे के बाद दिखाई दिया। इससे सुहागिनाें को कुछ देर और इंतजार करना पड़ा।

हरि मंदिर में महिलाआें का जमघट
मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ करवाचौथ मनाया। यहां शृंगार किए महिलाओं के समूह ने गोलाकार घेरा बना कर गणेश जी का पूजन किया और अपनी थालियां घुमाईं। मंदिर के पुजारी पंडित रमेश चंद्र शास्त्री ने विधिवत पूजा करवाई। उनहोंने बताया कि इस बार करवा चौथ का त्योहार अति शुभ और मंगलकारी है। इस दिन पति की लंबी उम्र के साथ संतान सुख भी मिलेगा। इस करवा चौथ पूजन कार्यक्रम में रेनू छाबड़ा, नेहा आनंद, कंचन अरोड़ा, विमल सोंधी, पूनम अरोड़ा, नीलू दुआ, ममता ओबराय, सोनिका आहूजा, मीरा कथूरिया, इशिका अरोड़ा, श्वेता छाबड़ा, सीमा सेठी, रजनी लूथरा, अलका छाबड़ा आदि महिलाएं शामिल रहीं। 

पति के साथ सैनिक भाईयों के सुहाग की भी प्रार्थना
मैने देवी मां से अपने सैनिक भाईयाें की पत्नियाें की ओर से भी प्रार्थना की है कि उनका सुहाग भी हमेशा बना रहे।- मोनिका मेहरा, बिहारीपुर
सीमा पर तैनात जवानों की लंबी उम्र की कामना बेशक उनकी पत्नियां कर रही हैं। लेकिन हम लोग भी उनके लिए भगवान से प्रार्थना की।- रीना सक्सेना, मढ़ीनाथ 

हरि मंदिर में महिलाओं ने मनाया करवा चौथ
माडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ करवा चौथ मनाया। यहां शृंगार किए महिलाओं के समूह ने गोलाकार घेरा बना कर गणेश जी का पूजन किया और अपनी थालियां घुमाईं। 
मंदिर के पुजारी पंडित रमेश चंद्र शास्त्री ने विधिवत पूजन कराते हुए बताया कि इस बार करवा चौथ का त्योहार अति शुभ और मंगलकारी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को शुभ कार्तिक मास रोहिणी नक्षत्र है, चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। गणेश चतुर्थी और भगवान कृष्ण की रोहिणी नक्षत्र भी है। बुधवार का दिन गणेश जी और भगवान कृष्ण के वृत पूजन का दिन है। यह संयोग करवा चौथ के वृत को अति शुभ फलदायी बना रहा है। इस दिन पति की लंबी उम्र के साथ संतान सुख भी मिलेगा। करवा चौथ पर चंद्र पूजन से महिलाओं को पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख का वरदान मिलता है। 

इस करवा चौथ पूजन कार्यक्रम में रेनू छाबड़ा, नेहा आनंद, कंचन अरोड़ा, विमल सोंधी, पूनम अरोड़ा, नीलू दुआ, ममता ओबराय, सोनिका आहूजा, मीरा कथूरिया, इशिका अरोड़ा, श्वेता छाबड़ा, सीमा सेठी, रजनी लूथरा, अलका छाबड़ा आदि महिलाएं शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed