{"_id":"6761d299c0f0cb7224066327","slug":"talent-snatched-the-medal-from-the-chaos-bareilly-news-c-4-lko1064-542859-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अव्यवस्था के हलक से हुनर ने झपट लिया पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अव्यवस्था के हलक से हुनर ने झपट लिया पदक
विज्ञापन
बरेली। युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण खेल लीग का आगाज मंगलवार को आंवला व भुता ब्लॉकों में हुआ। पहले दिन तमाम अव्यवस्थाओं के बीच ग्रामीण प्रतिभाओं ने एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबाॅल, भारोत्तोलन, जूडो एवं बैडमिंटन में पदक जीते। खिलाड़ियों के लिए न तो चिकित्सीय व्यवस्था की गई थी, न ही खाने का मुकम्मल इंतजाम। भोजन की जगह खिलाड़ियों को केले और समोसे परोसे गए। ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
आंवला में 438 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
आंवला। श्री सुभाष इंटर कॉलेज मैदान पर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मझगवां ब्लाॅक प्रमुख यशवंत सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता में 438 प्रतिभागियों ने अपना दम दिखाया। कबड्डी में ममता, पंकज, निजाहिद, गोला फेंक में शादाब व मनोज कुमार, लंबी कूद में अंकित सिंह, अर्पित सिंह, अमित मौर्य, पंकज पाल, 200 मीटर दौड़ में लक्ष्मी, 1500 मीटर दौड़ में राजीव पंकज पाल, शिवम सिंह, पंकज सिंह और लंबी कूद में ममता विजयी रहीं। इसी मैदान पर बुधवार को आलमपुर जाफराबाद व बृहस्पतिवार को रामनगर ब्लाॅक की प्रतियोगिताएं होंगी। संवाद
सबसे तेज दौड़े सौरभ
भुता। भारत सेवक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर ग्रामीण खेल लीग का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी निधि ने इसका शुभारंभ किया। 100 मीटर दौड़ में सौरभ देवल ने प्रथम, उमेंद्र कुमार ने द्वितीय, बबलू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में सौरभ प्रथम, उमेंद्र द्वितीय और 1500 मीटर में सौरभ प्रथम, उमेंद्र द्वितीय व मनोज तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबाॅल में भुता की टीम अव्वल रही। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संवाद