फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   talaque by man

तलाक के बाद पीछे पड़ा पति का भतीजा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 21 Dec 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
talaque by man
बरेली। पति से तलाक के बाद उसका भतीजा शादी के लिए युवती के पीछे पड़ गया है। युवती का आरोप है कि इनकार करने पर उसने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए। थाना बारादरी में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बारादरी इलाके की युवती ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले उसकी शादी इज्जतनगर के गांव में रहने वाले युवक से हुई थी लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। इसके बाद पति का भतीजा उस पर गलत नीयत रखने लगा। वह उसका पीछा कर शादी का दबाव बना रहा है। धमकी देता है कि अगर कहीं और शादी तय हुई तो वह रिश्ता तुड़वा देगा। कुछ समय पहले उसकी शादी हुई तो आरोपी वहां भी उसका पीछा करने लगा। शादी करने से मना करने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। युवती का आरोप है कि 30 जून को वह घर में अकेली थीं तो आरोपी वहां पहुंच गया। लात-घूंसों से उनकी पिटाई करके बेइज्जत किया और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। युवती की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed