फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Taking photos of the girl student while taking a bath, the accused arrested

नहाते समय छात्रा के फोटो खींचे, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Jul 2021 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Taking photos of the girl student while taking a bath, the accused arrested
demo photo - फोटो : अमर उजाला

वायरल करने की दी धमकी, शारीरिक संबंध के लिए बनाया दबाव
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र का मामला, मोबाइल से किशोरी के फोटो भी बरामद

बरेली। हाईस्कूल की एक छात्रा के नहाते वक्त फोटो खींच लिए गए। फिर आरोपी उसे संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके मोबाइल में छात्रा के फोटो भी बरामद हुए हैं।
छात्रा की मां ने बताया कि उनके पति की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। वह सुभाषनगर क्षेत्र में तीन बेटियों के साथ रहती हैं और घरों में काम करके जीवन यापन कर रही हैं। घर में मकान मालिक के साले ठाकुरदास मौर्य निवासी सीबीगंज का आना-जाना रहता है। किसी दिन चुपके से उसने उनकी हाईस्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय बेटी के अश्लील फोटो खींच लिए और फिर फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके नग्न फोटो भी खींच लिए। फिर वह उस पर संबंध बनाने दबाव बनाने लगा। एक दिन उन्होंने आरोपी को फोटो खींचते देखा तो वह उनसे मारपीट करके भाग निकला। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। अब वह उन्हें लगातार धमकी दे रहा है, जिसके चलते वह काम पर भी नहीं जा पा रही हैं। रविवार को इस मामले में महिला ने बेटी के साथ थाना सुभाषनगर जाकर शिकायत की तो पुलिस ने ठाकुरदास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल के छात्रा के अश्लील फोटो भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

बचपन में जिसने गोद में खिलाया, वही बन गया हैवान

बरेली। छात्रा और उसकी विधवा मां इंस्पेक्टर सुभाषनगर नरेश त्यागी को आपबीती बताकर थाने में फफक कर रो पड़ीं। विधवा ने बताया कि आरोपी ठाकुरदास मौर्य ने बचपन में उनकी बेटी को गोद में खिलाया है और अब वह हैवान बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में विधवा ने बताया कि उसका मायका बुलंदशहर का है और शादी होने के बाद वह इसी मकान में किराये पर रहने आई थी। कई साल वे लोग यहां रहते रहे और उस समय वह गर्भवती थीं। आरोपी ठाकुरदास का यहां आना-जाना था और वह सभी में घुलमिल गया था। इसके बाद वे लोग वंशीनगला मेें किराये पर रहने चले गए, वहीं इस बेटी का जन्म हुआ। पति से परिचय होने के चलते उसका वहां भी आना-जाना जारी रहा और उनकी बेटी को उसने गोद में भी खूब खिलाया। करीब दो साल पहले उनके पति की मौत हो गई तो पुरानी जान पहचान के चलते वे लोग फिर से इसी मकान में रहने चले आए। मकान मालिक का साला होने के नाते ठाकुरदास का यहां भी लगातार आना-जाना रहा, वे लोग उस पर परिवार के सदस्य की तरह भरोसा करते थे। मगर उसने इसका नाजायज फायदा उठाया। बेटी के अश्लील फोटो खींचे और उसे ब्लैकमेल करने लगा। उनके बेटी ने भी इंस्पेक्टर को पूरा घटनाक्रम बताया, कहा कि लंबे समय से उसे डराकर आरोपी प्रताड़ित कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed