{"_id":"61897d93914ee7068378f8a3","slug":"take-netaji-and-settle-the-matter-or-else-the-porn-video-will-go-viral-bareilly-news-bly465408513","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी ले-देकर मामला निपटा लो वर्ना वायरल कर देंगे अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी ले-देकर मामला निपटा लो वर्ना वायरल कर देंगे अश्लील वीडियो
सार
भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष को ब्लैकमेल करने की कोशिश, शिकायत के बाद जांच के लिए साइबर सेल भेजा गया केस
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लड़की के साथ बातचीत के तीन अश्लील वीडियो भी भाजपा नेता को भेजे
भाजपा नेता ने कहा- एडिट कर बनाए हैं वीडियो, फेसबुक अकाउंट भी हैक
बरेली/फरीदपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमवीर गुर्जर को ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। अज्ञात लोगों ने उन्हें तीन वीडियो भेजे जिसमें उनकी एक लड़की से अश्लील बातचीत थी। उन्हें धमकी दी गई कि ले-देकर मामला निपटा लो वर्ना वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे। भाजपा नेता का कहना है कि वीडियो एडिट कर तैयार किए गए हैं। उन्होंने थाना फरीदपुर में शिकायत की है जिसके बाद मामला जांच के लिए साइबर सेल को भेज दिया गया है।
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक फरीदपुर के गांव गुर्जर गौंटिया में रहने वाले ओमवीर गुर्जर के फोन पर पांच नवंबर को एक अनजान नंबर से दो बार व्हाट्सएप कॉल आई। दोनों ही बार दूसरी ओर से न कोई व्यक्ति दिखा और न किसी ने उनसे कोई बात की। उन्होंने उसी नंबर पर अपनी तरफ से वीडियो कॉल की लेेकिन इस बार भी दूसरी ओर से कोई व्यक्ति सामने नहीं आया। इस पर कुछ देर बाद उन्होंने कॉल काट दी।
भाजपा नेता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सोमवार को उनके व्हाट्सएप पर तीन वीडियो भेजे गए जो उनके नंबर से वीडियो कॉलिंग के थे। इन वीडियो में दूसरी तरफ एक नग्न लड़की का फोटो था। उन्हें धमकी दी गई कि वह ले-देकर यह मामला निपटा लें वरना तीनों वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा नेता ओमवीर गुर्जर का कहना है कि साइबर ठग ने उनका फेसबुक अकाउंट भी हैक कर लिया और उन्हें धमकाने के लिए एक और वीडियो भी भेजी जिसमें उनकी फेसबुक फ्रेंड की सूची थी। उन्हें धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो उनके वीडियो इन सभी को टैग करके वायरल कर दिए जाएंगे।