फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Take it before two o'clock in the morning, give it to Rakhi

पौने दो बजे से पहले बंधवा लें राखी, चढ़ा दें कांवड़

Mon, 07 Aug 2017 01:23 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 07 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Take it before two o'clock in the morning, give it to Rakhi
moon - फोटो : moon
बरेली।
विज्ञापन

श्रावण पूर्णिमा पर रक्षाबंधन सूर्योदय से दोपहर 1.52 बजे तक ही मान्य होगा, क्योंकि इसके बाद ग्रहण की सूतक अवधि शुरू हो जाएगी। सोमवार रात 10.52 बजे से चूड़ामणि नामक चंद्रग्रहण लगेगा। इसलिए सभी मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे और धार्मिक गतिविधियां रुक जाएंगी। सावन का आखिरी सोमवार होने की वजह से कांवड़ की भीड़ भी होगी। सूतक शुरू होने से पहले ही कांवड़ियों को जल चढ़ाना होगा।
सोमवार रात 10.52 बजे से शुरू होने वाला चंद्रग्रहण एक घंटा 56 मिनट तक रहेगा। इसका सूतक सोमवार दोपहर 1.52 बजे से ही लग जाएगा, इसलिए सभी मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे और मंगलवार सूर्योदय में खुलेंगे। सभी शुभ कार्य पर पाबंदी रहेगी। आचार्य मुकेश मिश्रा ने बताया कि चंद्र ग्रहण आधी रात 12.48 बजे पूरा होगा। श्रवण नक्षत्र मकर राशि में लगने वाला चंद्रग्रहण भारत सहित कई राज्योें में देखा जा सकता है। ग्रहण से प्रभावित राशि आराधना आदि करें।
विज्ञापन


ये राशियां होगी प्रभावित
सोमवार रात में पड़ने वाला चंद्रग्रहण मकर राशि पर ज्यादा भारी रहेगा। जबकि मिथुन, कन्या, तुला, कुंभ राशियां भी प्रभावित होंगी। पंडित रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि वृष, कर्क, धनु पर कम असर रहेगा। मेष, सिंह, वृश्चिक, मीन राशियां पर सकारात्मक प्रभाव रहेगा। शर्मा ने बताया कि प्रभावित राशि वाले जातक आराधना, भजन, जप, तप आदि से असर कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती ध्यान रखें
ग्रहण अवधि में गर्भवती महिलाएं खास ध्यान रखें। सूतक काल से ग्रहण पूरा होने तक ऐसी महिलाएं धारदार चाकू, छुरी, ब्लेड आदि से फल, सब्जी और नाखून आदि नहीं काटें। आचार्य ने बताया कि कैंची से काटछांट भी नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाएं इस दौरान पूजा पाठ और पठन पर ज्यादा ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed