फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Take care .. do not let the mood of the weather be heavy on your health

बरतें सावधानी.. सेहत पर भारी न पड़े मौसम का मिजाज

Fri, 23 Jul 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Take care .. do not let the mood of the weather be heavy on your health
बारिश में जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

ओपीडी में आंख, त्वचा, बुखार, वायरल से पीड़ित मरीजों की बढ़ी तादाद

विज्ञापन
बरेली। बारिश ने तपती गर्मी से राहत तो दिलाई है मगर बदला मौसम का मिजाज सेहत पर भारी पड़ने लगा है। ओपीडी में वायरल बीमारियों से ग्रसित मरीजों की बढ़ती तादाद इसकी पुष्टि कर रही है। बच्चों समेत बुजुर्गों में डायरिया का प्रकोप बढ़ा है। चिकित्सकों ने बारिश के दौरान खानपान समेत साफ-सफाई को लेकर बेहद सतर्क रहने का सुझाव दिया है। संक्रमण के लक्षण होने पर कोरोना की जांच कराने को कहा है।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कमरे के बाहर दोपहर तक भीड़ लगी रही। काउंटर पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों के मुताबिक आमतौर पर चार से छह सौ पर्चे ही बन रहे थे मगर पिछले करीब हफ्ते भर से तादाद बढ़ गई है। फिजिशियन, आंख रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए ही मंगलवार को बने 983 पर्चों में तीन सौ नए पर्चे शामिल रहे। वहीं, पुराने मरीज भी परामर्श के लिए पहुंचे थे। उधर, मेडिसिन ओपीडी के बाहर लंबी कतार लग रही हैं। बच्चा वार्ड के भी आधे से ज्यादा बेड भरे रहे। मौसम में बदलाव होने से ज्यादातर बच्चे निमोनिया, डायरिया, तेज बुखार से ग्रसित हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद बढ़ता है बैक्टीरिया

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. करमेंद्र ने बताया कि बारिश और मौसम में बदलाव के कारण तापमान के बीच अंतर कम होता है। नमी बढ़ती है, जो बैक्टीरिया को सक्रिय करती है। दूषित जल के सेवन से पेट संबंधित बीमारियां होने लगती हैं। इसके अलावा तमाम कीटाणु, मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक रोग बढ़ने का खतरा रहता है। परिवार में अगर कोई वायरल से पीड़ित है तो वह बच्चों से दूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की जांच जरूर कराएं

कोविड चिकित्सालय के सीएमएस रहे वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. वागीश वैश के मुताबिक वायरल बीमारियों के लक्षण और कोरोना के लक्षण लगभग एक जैसे ही होते हैं। ऐसे में अगर कोरोना संक्रमण हुआ तो यह घातक हो सकता है। साथ ही, दूसरे लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने वायरल के लक्षण होने पर भी लोगों से कोरोना की जांच कराने को कहा है। ताकि संक्रमण की रोकथाम की जा सके।

ऐसे बचे वायरल बीमारियों से

  • सब्जी, फल बगैर धोएं न खाएं।
  • बासी खाना, पहले से कटे फल न खाएं।
  • तली-भुनी, बाहर की चीज खाने से परहेज करें।
  • अस्थमा और हार्ट के रोगी बारिश में भीगने से बचें।
  • बारिश में भीगने पर बालों को सुखाएं। सूखे कपड़े पहनें।
  • घर, छत और आसपास बारिश के पानी का जमा न होने दें।
  • बगैर चिकित्सक के परामर्श के दवाओं का सेवन करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed