{"_id":"627ebe65e900171cde5560c6","slug":"tajushariya-urs-preparation-starts-bareilly-news-bly4847653111","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्स-ए-ताजुश्शरिया की तैयारी शुरू, पोस्टर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्स-ए-ताजुश्शरिया की तैयारी शुरू, पोस्टर जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ताजुश्शरिया का उर्स इस बार बड़े पैमाने मनाने की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को उर्स का पोस्टर जारी कर दिया गया। दो साल कोरोना के चलते बेहद सीमित रहे उर्स के आयोजन में इस बार देश के विभिन्न प्रांतों के अलावा विदेशों से भी जायरीन आएंगे।
हजरत ताजुश्शरिया मुफ्ती अख्तर रजा खां उर्फ अजहरी मियां के उर्स की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस बार उर्स छह और सात जून को मनाया जाएगा। उर्स की शुरुआत पहले दिन दरगाह आला हजरत परिसर स्थित खानकाह ताजुश्शरिया पर सुबह कुरान ख्वानी से होगी। नातो मनकबत की महफिल के बाद दिन में परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी। रात में जमीयतुर्रजा मथुरापुर में जलसा होगा। जश्ने इल्मो फजल के बाद देर रात मुफ्ती आजम हिंद का कुल शरीफ होगा। अगले दिन सात जून को खानकाह ताजुश्शरिया में सुबह कुरान ख्वानी और नातो मनकबत की महफिल होगी। दोपहर से जामियतुर्रजा में उलमा-ए-इकराम की तकरीर होगी। शाम को ताजुश्शरिया का कुल शरीफ होगा।
उर्स की तैयारियों का जायजा लेने के बाद जमात रजा मुस्तफा के महासचिव फरमान मियां ने उर्स के कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ उर्स की तैयारियों में लगे जिम्मेदारों से बात की। इस दौरान मुफ्ती नश्तर फारूकी, मौलाना शकील रजा, सैयद अजीम उद्दीन, डॉ. मेहंदी हसन, जमीयतुर्रजा के आईटी हेड अतीक हशमती, अब्दुल्ला रजा खान, मोइन खान, बख्तियार खान, दन्नी अंसारी आदि मौजूद रहे।