फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tahir sent to jail after marrying for revenge religion

बदला धर्म बताकर शादी करने वाला ताहिर भेजा गया जेल

Tue, 01 Dec 2020 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Tahir sent to jail after marrying for revenge religion
आरोपी ताहिर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बदला धर्म बताकर शादी करने वाला ताहिर भेजा गया जेल
विज्ञापन

नया कानून लागू होने से पहले युवती ने इज्जतनगर थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

बरेली। बदला धर्म बताकर युवती से मंदिर में शादी करने और फिर गर्भपात कराने के आरोपी ताहिर हुसैन को इज्जतनगर पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है। नया कानून लागू होने से पहले दुष्कर्म और संबंधित धाराओं में उसके खिलाफ युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में तथ्य मिलने पर नए कानून की धारा उसमें बढ़ाई जा सकती है।
इज्जत नगर थाने में 27 नवंबर को दर्ज हो चुके धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले को नए कानून के तहत हुई रिपोर्ट बताकर प्रचारित किया जा रहा है। क्षेत्र के गांव की युवती ने 27 नवंबर को एसएसपी दफ्तर जाकर शिकायतें सुन रहे सीओ नवाबगंज को बताया था कि नवंबर 2019 में वह प्राइवेट नौकरी कर रही थी। एक युवक उसके संपर्क में आया और खुद को उन्हीं के समुदाय का बताकर मेलजोल बढ़ा लिया। हमदर्दी कर कई बार उससे संबंध बनाए। उसने पुलिस में शिकायत की बात कही तो प्रेमी ने मंदिर में उससे शादी कर ली। तब से पत्नी की तरह साथ रखा। वह गर्भवती हुई तो दवा खिला दी। पेट में लात भी मारी, जिससे गर्भ गिर गया। जब युवती ने प्रेमी से शादी का पंजीकरण कराने की जिद की तो उसने खुद को दूसरे धर्म का बताया। वह उसके घर गई तो उसके परिवार के लोगों ने धक्के देकर निकाल दिया। सीओ के आदेश पर इज्जत नगर पुलिस ने उसी दिन आरोपी ताहिर हुसैन, उसकी मां, भाई पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने ताहिर को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। ताहिर का कहना था कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले और परिचित हैं। उसने कुछ नहीं छुपाया, प्रेमसंबंधों में खटास के बाद प्रेमिका ने मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

‘इज्जतनगर में नया कानून लागू होने से पहले 27 नवंबर को ही युवती की तहरीर पर दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। नए कानून से इस मामले का जुड़ाव नहीं दिखता। हालांकि विवेचना में कोई नया तथ्य आया तो धाराओं में बदलाव किया जा सकता है।’ - रविंद्र कुमार, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed