{"_id":"6a42ba617b960a10ef0d12c0","slug":"swings-installed-unchecked-beneath-high-tension-lines-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-5689-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेरोक-टोक चल रहे हाईटेंशन लाइन के नीचे लगे झूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेरोक-टोक चल रहे हाईटेंशन लाइन के नीचे लगे झूले
Tue, 30 Jun 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
शाही/मीरगंज। शाही कस्बे में मेहंदी के मेले में पहुंचने वाले लोगों की जान खतरे में है। मेले में लगीं दुकानों और झूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बिना अनुमति के झूले चलाए जा रहे हैं लेकिन इसको रोकने वाला कोई नहीं है।भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुरोध सिंह ने एसडीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
शाही में मोहर्रम के तीसरे दिन लगने वाले मेहंदी के मेले में अव्यवस्थाएं व्याप्त हैं। इस संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुरोध सिंह ने एसडीएम को पत्र भेजा है। इसमें बताया कि मानकों की अनदेखी करते हुए हाईटेंशन लाइन के नीचे ऊंचे-ऊंचे झूले लगाए गए हैं। जरा सी चूक होने पर बड़ी जनहानि का खतरा है। आरोप है कि इसमें पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत है। कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए ऐसा आयोजन कर रहे हैं।
अमर उजाला ने रविवार को भी इस लापरवाही की खबर प्रकाशित की थी। तब एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया था कि मेले में झूले लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। उनको चलने नहीं दिया जाएगा। इसके बावजूद नगर पंचायत अध्यक्ष और थानाध्यक्ष शाही ने रविवार रात फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। पूरी रात झूले चले। मेले में दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन
वर्जन,
नायब तहसीलदार और राजस्व टीम को मेले में भेजा है। जब तक संबंधित विभागों से अनुमति नहीं ली जाएगी, झूलों को नहीं चलने दिया जाएगा। - निधि शुक्ला, एसडीएम, मीरगंज