फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swings and shops were set up at the Chaubari Mela in Bareilly

Bareilly News: चौबारी मेले में लग गए झूले... सज गईं दुकानें, नए स्वरूप में दिखेगा रामगंगा का घाट

Sat, 01 Nov 2025 12:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Nov 2025 12:00 PM IST
सार

बरेली में रामगंगा के चौबारी घाट पर मेला लगभग सज चुका है। रविवार को चौबारी मेले का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इस मौके पर घाट पर दो हजार दीप जलाए जाएंगे। 

विज्ञापन
Swings and shops were set up at the Chaubari Mela in Bareilly
चौबारी मेले में लगे झूले - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में गंगा दशहरा पर चौबारी मेला अनूठे अंदाज में नजर आएगा। मेले पर न सिर्फ भगवा छटा बिखरी दिखाई देगी बल्कि मेले पर शताब्दी वर्ष का रंग भी चढ़ा दिखाई देगा। इस बार घाट नए स्वरूप में दिखेगा। मेले में पांच सौ दुकानें सज रही हैं। इस बार चौबारी मेला सौ वर्ष पूर्ण कर रहा है। लिहाजा इसे यादगार बनाने की तैयारी चल रही। पूरे मेले को भगवा झंडी और दुकानों की सजावट भी भगवा रंग के कपड़ों से की जा रही है। इसमें मेले के एक तरफ कार्निवाल का स्वरूप देने की भी कोशिश हो रही है। 

विज्ञापन


प्रकाश व सुरक्षा के भी माकूल इंतजाम किए गए हैं। मेला यूं तो शनिवार से ही शुरू हो जाएगा, मगर शनिवार होने की वजह से मेले का विधिवत उद्घाटन रविवार को शाम चार बजे होगा। हवन पूजन के बाद शाम को लगभग छह बजे गंगा घाट पर हिंदू महासभा के पंकज पाठक की ओर से महाआरती की जाएगी। इसके बाद दो हजार दीप घाट पर रोशन किए जाएंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चौबारी मेला: बरेली में तीन से पांच नवंबर तक रूट डायवर्जन, पांच सौ पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में छोटी-बड़ी लगभग पांच-छह सौ दुकानें पहुंच चुकीं हैं। खान पान के भी तमाम स्टॉल्स होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए लखनऊ आदि के सांस्कृतिक दल भी पहुंच गए हैं। नखासा भी लगने लगा है। शनिवार से श्रद्धालुओं का आना भी शुरू हो जाएगा। 

Trending Videos

कोई विवाद नहीं, पूरे उत्साह से लगेगा मेला
चौबारी मेला में दुकानें लगाने के मुद्दे पर कुछ विवाद हो गया था। रास्ते से सिर्फ दुकानों को पीछे हटाने की बात थी। अब सारे विवाद निपट गए है। मेला कमेटी के प्रदीप पांडेय ने बताया कि कुछ गलतफहमियां हो गईं थीं। उसे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठ निपटा दिया गया है। अब कोई विवाद नहीं है। 

मेला सब के सहयोग से उत्साह पूर्वक संपन्न होगा। बल्कि इस बार मेले के सौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, जिसे यादगार बनाने की कोशिश रहेगी। उनके साथ जय वीर सिंह, श्याम वीर सिंह सहित पूरी कमेटी के लोग मेला संवारने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि मेले की तैयारियों व सुरक्षा की दृष्टि से एडीएम (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह व एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने भी जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed