{"_id":"197ee6395fb73864558e8fbf3a2a91f7","slug":"swine-flu-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में तीन और को स्वाइन फ्लू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में तीन और को स्वाइन फ्लू की पुष्टि
बरेली
Updated Thu, 19 Feb 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंगलवार को दिल्ली से लौटकर आए सिविल लाइंस के दंपति ने जिला अस्पताल में जाकर डॉक्टराें से परामर्श लिया था। डॉ. वीके धस्माना ने सर्विलांस टीम से संपर्क किया। इसके बाद इनका सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। बुधवार देर शाम लखनऊ से जो रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक दंपति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई है। दंपति ने बताया था कि दिल्ली में रहने वाली जयपुर के रिश्तेदार के संपर्क में आए थे। वहीं दो दिन पहले सिविल लाइंस में ही रहने वाली एक दो साल की बच्ची का सैंपल जिला अस्पताल से लिया गया था। इसमें भी एच1 एन1 वायरस पाए गए हैं। सर्विलांस टीम ने इनको टेमिफ्लू दवा देनी शुरू कर दी थी। अब ये निगरानी में रहेंगे।
जिला अस्पताल से भेजे दो नमूने
जिला अस्पताल की ओपीडी से पहली बार डॉक्टराें ने दो स्वाइन फ्लू संदिग्धाें के सैंपल लखनऊ भेजे हैं। मरीजाें को कुछ घंटे अस्पताल में रखने के बाद घर भेज दिया गया। रिपोर्ट आने तक इन पर निगरानी रखी जाएगी। संदिग्ध में एक आठ वर्ष का बच्चा व एक महिला शामिल हैं। ये साहूकारा और सिविल लाइंस की रहने वाली हैं। सीएमओ डॉ. विजय यादव ने स्वास्थ्य महक में के अधिकारियों और चिकित्सकों को अलर्ट रहने को कहा है।
शाहजहांपुर में नहीं थी स्वाइन फ्लू की किट
बरेली। डीएम शाहजहांपुर शुभ्रा सक्सेना को स्वाइन फ्लू था, लेकिन शाहजहांपुर में स्वाइन फ्लू के सैंपल की किट तक नहीं थी। सोमवार को एडी हेल्थ को इसकी सूचना सीएमओ बरेली ने दी और सैंपल किट भिजवाई। तब जाकर कहीं डीएम का सैंपल लखनऊ भेजा जा सका। एडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा ने भी स्वीकारा है कि सैंपल की किट शाहजहांपुर में नहीं थी। उसे ऐन मौके पर बरेली सीएमओ से सूचना मिलने के बाद भेजा गया।
विज्ञापन
कमिश्नर ने ली जानकारी
बुधवार को कमिश्नर प्रमांशु यादव ने एडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा से स्वाइन फ्लू की जानकारी ली। अभी तक मंडल में केवल बरेली में ही 13 संदिग्ध मामले और चार पॉजीटिव मरीज मिले हैं। जबकि एक की मौत हो गई है। पीलीभीत और बदायूं में एक भी केस नहीं मिला।
स्टॉफ को जी जाएगी वैस्कीन
एडी हेल्थ डॉ. सुबोध ने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार वैक्सीन केवल हाइरिस्क वालाें उन लोगों को दी जोएगी स्वाइन फ्लू मरीजों के संपर्क में रहे हैं या फिर संदिग्धाें को देख रहे हैं।
संतोष ने सीएम को लिखा पत्र
बरेली। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने बुधवार को लिखित रूप में सीएमओ से पूछा कि उनके स्तर पर इस बीमारी की जांच एवं उपचार के लिए क्या प्रबंध किए गए हैं, कृपया अवगत कराएं। उन्होंने अपने पत्र में बरेली क्षेत्र में स्वाइन फ्लू की दस्तक होने एवं इस संबंधी कई मामले मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आने का जिक्र किया है। सीएमओ डॉ. विजय यादव ने स्वास्थ्य महक में के अधिकारियों और चिकित्सकों को अलर्ट रहने को कहा है। उन्होंने कहा है कि जिला अस्पताल में संदिग्धाें पर नजर रखी जाए। अगर कोई भी संदिग्ध दिखे उसके सैंपल तुरंत लेने में कोताही न बरतें।
सात दिन में अटैक करता है वायरस
स्वाइन फ्लू का वायरस काफी खतरनाक है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज के तीन फीट की दूरी से यह वायरस अटैक कर सकता है। सात दिन के अंदर शारीरिक दिक्कत बढ़ने लगती है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। यह वायरस फेफड़े पर सबसे अधिक प्रभाव डालता है। एसआरएमएस मेडिकल कालेज के पल्मोनरी विशेषज्ञ डॉ. ललित सिंह का कहना है कि स्वाइन फ्लू से ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। एहतियात बरतें तो बिल्कुल दिक्कत नहीं होगी। इस मौसम में साधारण फ्लू भी हो सकता है। इसलिए जैसे ही जुकाम, सर्दी, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द, खांसी और उल्टी की दिक्कत ज्यादा बढ़े तो लापरवाही नहीं करनी चाहिए।