फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   swine flu

जिला अस्पताल में बच्ची की मौत

Mon, 09 Mar 2015 01:47 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 09 Mar 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विशारतगंज क्षेत्र की एक बच्ची की मौत हो गई। शुरू में बच्ची की स्वाइन फ्लू से मौत की अफवाह उड़ी। हालांकि डॉक्टर ने इसे नकार दिया। उन्होंने इसे दिमागी बुखार जैसी स्थिति माना। घरवाले बच्ची का शव ले गए।
विज्ञापन

विशारतगंज के शिवनगर चंपतपुर गांव निवासी महेंद्र की बारह साल की बेटी कंचन को रविवार सुबह जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया। उसे बुखार के साथ उल्टियां हो रही थीं। दवा से उल्टियां रुकीं तो दस्त शुरू हो गए। शाम के वक्त उसकी मौत हो गई। तब घरवाले शव को साथ ले गए। बच्ची के चाचा मोहरपाल ने बताया कि 19 फरवरी को कंचन की तबियत बिगड़ी थी। उसे टाइफाइड बताया गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर 26 फरवरी को सही होने पर उसकी छुट्टी कर दी गई। तब से बच्ची बरेली में ही अपनी ननिहाल में रह रही थी। रविवार सुबह अचानक उसकी हालत फिर बिगड़ गई। मोहरपाल ने आशंका जताई कि कंचन स्वाइन फ्लू से मरी है। दोनों बार कंचन का इलाज करने वाले डॉ. एसके सागर ने बताया कि स्वाइन फ्लू जैसा कोई लक्षण नहीं था। बच्ची लाई गई तो होशोहवास में नहीं थी। उन्हें लगता है कि सोमवार को जांच होती तो उसे दिमागी बुखार निकल सकता था, इससे पहले वो दम तोड़ गई। वहीं जिला संक्रामक रोग सेल के प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास ने बताया कि कंचन नाम की किसी बच्ची का स्वाइन फ्लू टेस्ट भी नहीं किया गया तो पुष्टि का सवाल नहीं उठता।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed