Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sweat-drenched as they toil to pave the way for victory, Rohit and Anjali who have battled through countless hardships are fully focused on their preparations, driven by the dream of winning a medal for their country.

Bareilly News: पसीने से सींच रहे जीत की जमीन, तमाम दुश्वारियों से जूझकर तैयारियों में जुटे रोहित व अंजलि का सपना देश के लिए पदक जीतना

Sat, 14 Nov 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 14 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Sweat-drenched as they toil to pave the way for victory, Rohit and Anjali who have battled through countless hardships are fully focused on their preparations, driven by the dream of winning a medal for their country.
बरेली। तंगी और अभावों के बीच जब हौसले आसमान छूने लगें, तो बड़ी से बड़ी मुश्किलें भी छोटी पड़ जाती हैं। कुछ ऐसी ही कहानी शहर निवासी अंजलि और शाहजहांपुर के कंदरापुर नवदिया निवासी रोहित भदौरिया की है। दोनों तमाम आर्थिक परेशानियों को पीछे छोड़कर देश के लिए मेडल जीतने का सपना सच करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


साहू रामस्वरूप से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली एथलीट अंजलि घर की तंगी के कारण आगे की पढ़ाई के लिए प्रवेश नहीं ले पाईं। वह पिछले तीन-चार वर्षों से कोच अजय कश्यप के मार्गदर्शन में 400 मीटर और 400 मीटर बाधा दौड़ का अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

अंजलि ने बताया कि परिवार हरसंभव सहयोग करना चाहता है, लेकिन खेल के भारी-भरकम खर्च और जरूरी डाइट का इंतजाम करना उनके लिए बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। इसके बावजूद उनका इरादा डगमगाया नहीं है। उनका लक्ष्य अगले वर्ष होने वाली वर्ल्ड यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करना है और आगे चलकर ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतकर इतिहास रचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुश्वारियों से लड़कर तैयारियों में जुटे रोहित शाहजहांपुर के कंदरापुर नवदिया निवासी रोहित भदौरिया के पिता हरिकेश सिंह किसान व मां लल्ली देवी गृहिणी हैं। रोहित ने शुरुआत में सेना में भर्ती होने का सपना देखा था, जो आगे चलकर एथलेटिक्स के प्रति उनके जुनून में बदल गया। इस्लामिया इंटर कॉलेज से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मीरगंज के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहे हैं। घर की आर्थिक हालत ठीक न होने के बावजूद वह मेहनत से तैयारियों में जुटे हैं। गुरुग्राम में नौकरी करने वाले रोहित के बड़े भाई राहुल सिंह उनकी पढ़ाई व खेलकूद का खर्च उठा रहे हैं। रोहित इन दिनों जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 800 और 1500 मीटर दौड़ में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed