फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swami Chinmayananda's problems may increase over Sexual Assault

चिन्मयानंद पर कसा शिकंजा, एसआईटी ने दफ्तर में बुलाकर देर रात की पूछताछ

Thu, 12 Sep 2019 04:04 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 12 Sep 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
Swami Chinmayananda's problems may increase over Sexual Assault
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

छात्रा के आरोपों से घिरे स्वामी चिन्मयानन्द को एसआईटी ने गुरुवार देर शाम पूछताछ के लिए पुलिस लाइन स्थित अस्थाई दफ्तर में बुलाया। वह अपने वकील के साथ पहुंचे लेकिन एसआईटी ने उनसे अकेले में बात की। देर रात तक उनसे पूछताछ होती रही है।

विज्ञापन


स्वामी और छात्रा प्रकरण में छात्रा के दोस्त ने कहा कि वीडियो और फोटो संबंधी कुछ साक्ष्य उसके पास हैं, जिसे वक्त आने पर वह कोर्ट में पेश करेगा।

दिल्ली पुलिस को तहरीर देकर स्वामी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के मामले में पुलिस, एसआईटी के निर्देशों का इंतजार कर रही है। एसपी ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है। एसआईटी पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि एसआईटी ने एसएस लॉ कॉलेज के प्राचार्य को कैंप ऑफिस पूछताछ के लिए तलब किया था। 

भाजपा ने झाड़ा पल्ला

छात्रा प्रकरण में स्वामी चिन्मयानंद का वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने उससे पल्ला झाड़ लिया है। वहीं स्थानीय संगठन और जनप्रतिनिधि भी अब बिल्कुल भी बोलने को तैयार नहीं है। पार्टी नेताओं के चुप्पी साधने से स्वामी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा एसआईटी की पूछताछ के बाद सोमवार को मीडिया के सामने आई। छात्रा ने आरोप लगाया कि चिन्मयानंद ने उसके साथ दुष्कर्म किया और एक साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसने दिल्ली में दुष्कर्म की तहरीर दी लेकिन अभी तक यह मामला शाहजहांपुर में दर्ज नहीं किया गया।


24 अगस्त को फेसबुक पर स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली छात्रा सोमवार दोपहर ढाई बजे अपने घर पर मीडिया से रूबरू हुई। छात्रा ने शाहजहांपुर के डीएम पर पिता को धमकाने का आरोप भी लगाया। चिन्मयानंद से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में संदेह के घेरे में आए संजय को उसने भाई बताया। कहा कि वह डर की वजह से संजय के साथ राजस्थान में थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed