{"_id":"5d7fbb7d8ebc3e93d9658193","slug":"swami-chinmayananda-health-suddenly-worsened","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का बयान दर्ज होने के बाद स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत बिगड़ी, घर पहुंची डॉक्टरों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का बयान दर्ज होने के बाद स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत बिगड़ी, घर पहुंची डॉक्टरों की टीम
Tue, 17 Sep 2019 02:47 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
स्वामी चिन्मयानंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा के कोर्ट में 164 के तहत कलमबंद बयान होने के बाद सोमवार देर शाम स्वामी चिन्मयानंद की अचानक हालत बिगड़ गई। रात करीब आठ बजे मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट डॉक्टरों की टीम आश्रम में उनके आवास दिव्य धाम पहुंची और उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर और फिजीशियन डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि स्वामी चिन्मयानंद की डायबिटीज, कोलस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर की दवाएं पहले से चल रही थीं। उन्हें चार दिन से लूज मोशन की शिकायत है। इस कारण कमजोरी भी आ गई। उनका ब्लड प्रेशर लो है। उन्हें दवाएं दे दी गई हैं। अब उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
मंगलवार को कुछ जांचें कराई जाएंगी। इस दौरान उनका ईसीजी भी किया गया। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केसी वर्मा के अलावा डॉ. आशीष और डॉ. गौरव टीम के साथ उनके आश्रम पर मौजूद रही।
विज्ञापन