{"_id":"5d6f77128ebc3e015e1b52e5","slug":"swami-chinmayanand-speaks-on-allegations-against-him-calls-it-conspiracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी चिन्मयानंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- एसआईटी जांच में सामने आएंगे षडयंत्रकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी चिन्मयानंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- एसआईटी जांच में सामने आएंगे षडयंत्रकारी
Wed, 04 Sep 2019 02:04 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
स्वामी चिन्मयानन्द
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपों से घिरे स्वामी चिन्मयानंद ने बुधवार को कहा कि एक षडयंत्र के तहत उन पर आरोप लगाए गए हैं। एसआईटी की जांच में षडयंत्रकारी सामने आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस नंबर से फिरौती मांगी गई थी उसी नंबर से वीडियो जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि वो एसआईटी को सारे सबूत देंगे कि कौन-कौन षडयंत्र में शामिल थे।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि रविवार रात तक उनपर रुपये को लेकर दबाव बनाया गया था। फिरौती की रकम तीन करोड़ से घटा कर 25 लाख तक देने पर भी मामले को सुलझाने को कहा गया लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। उनसे पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने के संबंध में कहा कि इसकी जानकारी एसपी को दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी एक शख्स ने सौदा करने की कोशिश की थी। एसपी फिरौती के मैसेज की गोपनीय जांच करा रहे थे जिसकी जानकारी होने पर वीडियो को वायरल किया गया ।
विज्ञापन