फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swami chinmayanand Congress will march in Lucknow On October 2 Priyanka Gandhi may be involved

चिन्मयानंद केस: अब कांग्रेस कल लखनऊ में निकालेगी मार्च, प्रियंका गांधी हो सकती हैं शामिल

Tue, 01 Oct 2019 09:04 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Oct 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
Swami chinmayanand Congress will march in Lucknow On October 2 Priyanka Gandhi may be involved
फाइल फोटो
कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद को बचाने की कोशिश कर रही है। 164 के बयान के बाद भी चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जबकि एफआईआर में नाम न होने के बाद भी पीड़िता को जेल में डाल दिया गया। यह कैसा न्याय है। 
विज्ञापन


पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए 2 अक्तूबर को लखनऊ में मार्च निकाला जाएगा। सोमवार देर शाम कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेसी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से न्याय पदयात्रा निकालना चाह रहे थे, लेकिन भाजपा की सरकार पुलिस का सहारा लेकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


 उन्होंने योगी सरकार से सवाल किया कि आखिर वह स्वामी चिन्यानंद को बचाने की कोशिश क्यों कर रही है और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का चिन्मयानंद से आखिर रिश्ता क्या है। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश में बढ़ती लूट, हत्या और दुराचार की घटनाओं को लेकर चिंतित हैं। प्रियंका गांधी पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही हैं। उन्हीं के संघर्ष की बदौलत उन्नाव में विधायक सेंगर को जेल जाना पड़ा। 

सोनभद्र में पीड़ितों को न्याय मिला। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि छात्रा को न्याय व अधिकार दिलाने के लिए न्याय यात्रा निकाली जानी थी, लेकिन भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी। कांग्रेसियों को घसीट-घसीटकर ले जाया गया। 

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने कहा कि कांग्रेसी योगी सरकार के सामने झुकेगी नहीं। छात्रा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। अबला को सबला बनाने का काम होगा और प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने को संघर्ष किया जाएगा।

कांग्रेस के जन आक्रोश मार्च में शामिल हो सकती हैं प्रियंका 
चिन्मयानंद मामले में पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने के लिए विरोध-प्रदर्शन कर रही कांग्रेस के दो अक्तूबर को प्रस्तावित जन आक्रोश मार्च को नेतृत्व पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी कर सकती है।

वहीं कांग्रेस के पूर्वी यूपी के इंचार्ज व विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि शाहजहांपुर की बेटी को इंसाफ  दिलाने के बजाय प्रदेश सरकार बलात्कार के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद को बचाने की साजिश रच रही है। पूरी सरकार चिन्मयानंद की चरण वंदना कर रही है। आरोपी चिन्मयानंद को जेल भेजने के बजाय वीआईपी कमरे में रखा गया है। दूसरी तरफ  पीड़िता को ही जेल की कोठरी में फेंक दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed