फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swami Chinmayanand case SIT continues deep investigation in Shahjahanpur

स्वामी चिन्मयानंद मामला: कई घंटों से छात्रा के पिता से पूछताछ कर रही है एसआईटी, घर के बाहर कड़ा पहरा

Sun, 08 Sep 2019 02:06 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 08 Sep 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
Swami Chinmayanand case SIT continues deep investigation in Shahjahanpur
एसआईटी की टीम की जांच जारी - फोटो : अमर उजाला

स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में एसआईटी की टीम लगातार अपनी पड़ताल कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को एसआईटी ने पुलिस लाइन में चात्रा के पिता से पूछताछ शुरू की। लगातार कई घंटों से छात्रा के पिता से पूछताछ की जा रही है। वहीं छात्रा के घर पर पुलिस का कड़ा पहरा बैठा दिया गया है। 

विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से महिला कांस्टेबल सहित आठ पुलिसकर्मियों को छात्रा के घर के बाहर तैनात किया गया है। बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद के ऊपर उनके ही कॉलेज की एलएलएम की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन


मामले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा संज्ञान में लिए जाने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को एसआईटी गठित कर गहराई से जांच करने के आदेश दिए थे। इसके बाद से ही एसआईटी ने पुलिस से घटना से संबंधित अभिलेख तलब कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को एसआईटी ने एसएस कॉलेज पहुंचकर मामले की पड़ताल की थी। इस दौरान एसएस लॉ कॉलेज की छात्राओं और स्वामी चिन्मयानंद के आश्रम के कर्मचारियों से बातचीत की गई थी। इसके बाद देर रात दिल्ली से छात्रा और उसके माता-पिता भाई-बहन कड़ी सुरक्षा के बीच शाहजहांपुर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed