फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   swami chinmayanand case DCB chairman not found

चिन्मयानंद मामला: नहीं मिले डीसीबी चेयरमैन, पुलिस ने बेटे को तामील कराया समन

Mon, 25 Nov 2019 11:06 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Nov 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
swami chinmayanand case DCB chairman not found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चिन्मयानंद से सवा करोड़ रुपये मांगने के मामले में सीजेएम कोर्ट से दोबारा जारी हुआ समन सदर पुलिस ने रविवार को जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के चेयरमैन डीपीएस राठौर के बेटे को तामील करा दिया। राठौर घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन


दूसरे आरोपी भाजपा नेता अजीत सिंह को रामचंद्र मिशन पुलिस रविवार शाम तक समन तामील नहीं करा पाई है। सीजेएम कोर्ट ने शुक्रवार को ही संबंधित थानों के पैरोकारों को समन सौंप दिए थे।
विज्ञापन


ब्लैकमेलिंग के आरोप में डीसीबी चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर और भाजपा नेता अजीत सिंह आरोपों के घेरे में हैं। 6 नवंबर को एसआईटी की ओर से सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने समन भेजकर 19 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन दोनों आरोपियों के घर में न मिलने पर तय तारीख से एक दिन पहले दोनों थानों की पुलिस ने समन सीजेएम कोर्ट को लौटा दिए थे। तय तारीख पर दोनों नेताओं के हाजिर नहीं होने पर सीजेएम कोर्ट ने दोबारा समन जारी करते हुए दोनों को 3 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed