{"_id":"5dd3c1e08ebc3e54936d4525","slug":"swami-chinmayanand-case-llm-student-presented-before-cjm-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी चिन्मयानंद केस: सीजेएम कोर्ट में पेश हुई फिरौती मांगने की आरोपी छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी चिन्मयानंद केस: सीजेएम कोर्ट में पेश हुई फिरौती मांगने की आरोपी छात्रा
Tue, 19 Nov 2019 03:50 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 19 Nov 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट में पेश हुई छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी छात्रा को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। यहां अदालती कार्यवाही के बाद छात्रा को वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान छात्रा के वकील कलविंदर की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया। पत्र में कहा गया है कि छात्रा को एलएलएम की परीक्षा में बैठने की अनुमति मिले और परीक्षा देने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता में भी छूट दी जाए। मालूम हो कि फिरौती के मामले में जेल में बंद छात्रा के दोस्त अभी तक कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं।
विज्ञापन