{"_id":"5db008638ebc3e015a224650","slug":"swami-chainmayanand-and-law-student-with-friends-may-face-each-other-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर चिन्मयानंद और छात्रा का हो सकता है आमना-सामना, ये है कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर चिन्मयानंद और छात्रा का हो सकता है आमना-सामना, ये है कारण
Wed, 23 Oct 2019 04:22 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 23 Oct 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर स्थित एसएस लॉ कॉलेज की एलएलएम छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में स्वामी चिन्मयानंद जेल में बंद हैं। इसके साथ ही चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा भी अपने तीन साथियों के साथ जेल की हवा खा रही है। छात्रा और उसके दोस्तों पर चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को इलाहाबाद हाइकोर्ट में छात्रा की जमानत अर्जी पेश की गई थी, जिसपर सुनवाई के लिए अदालत ने 6 नवंबर की तारीख दी है। ऐसे में अब छह नवंबर को ही छात्रा की जमानत अर्जी पर कोर्ट ध्यान देगा। मतलब तबतक छात्रा जेल में ही रहेगी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर जेल में बंद चिन्मयानंद, छात्रा और उसके दोस्त वैसे तो एक दूसरे से नहीं मिलते हैं, लेकिन चूंकि अब छह नवंबर तक सभी को जेल में ही रहना है और इसी बीच दीपावली का त्योहार भी है, इसलिए ये लोग दिवाली के मौके पर एक साथ नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल जेल में दिवाली का त्योहार एक साथ ही मनाया जाता है। इस दौरान सभी मुजरिम और अधिकारी इकट्ठे इस त्योहार में शामिल होते हैं। ऐसे में यह संभव है कि चिन्मयानंद और छात्रा के साथ ही उसके साथियों का भी एक दूसरे से आमना-सामना हो। हालांकि इनके बीच प्रत्यक्ष मुलाकात या बातचीत संभव नहीं है, क्योंकि जेल में महिलाओं और पुरुषों के बीच बैरिकेड लगे होते हैं और दोनों का एक-दूसरे के खेमे में प्रवेश करना वर्जित होता है।
मगर यह तो तय है कि चिन्मयानंद समेत सभी आरोपी जेल में ही दिवाली मनाने वाले हैं। अब दिवाली के बाद ही इस मामले में सुनवाई होगी और जमानत पर अदालत अपना फैसला आगे बढ़ाएगा।