फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swadeshi sensor kit worth one rupee will tell whether meat is fresh or stale

Bareilly News: एक रुपये की स्वदेशी सेंसर किट बताएगी मीट ताजा है या बासी

Sun, 14 Sep 2025 06:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Swadeshi sensor kit worth one rupee will tell whether meat is fresh or stale
बरेली। मॉल में बिकने वाला पैकेटबंद मांस हो या दुकानों पर बिक रहा खुला मीट, उसकी गुणवत्ता की पहचान चंद मिनट में होगी। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के वैज्ञानिकों ने प्लांट बेस्ड दो इंडीकेटर सेंसर किट तैयार की हैं। बासी या खराब मांस के संपर्क में आने पर यह किट अपना रंग बदल देंगी। इसकी कीमत एक रुपये से भी कम होगी। आईवीआरआई के डिविजन ऑफ लाइवस्टॉक प्रोडक्ट्स टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिक सुमन तालुकदार के मुताबिक पैकेटबंद मांस की गुणवत्ता पर अक्सर सवाल उठते हैं। इसकी पहचान के लिए जो किट देश में मौजूद हैं, उनमें केमिकल का प्रयोग होता है। खाद्य पदार्थ के संपर्क में आकर ये रसायन उसे जहरीला बना सकते हैं। लिहाजा, वर्ष 2017 में प्लांट बेस्ड इंडीकेटर किट तैयार करने के लिए शोध शुरू किया गया।
विज्ञापन

पांच वर्ष तक शोध के बाद संस्थान में पहली प्लांट बेस्ड इंटेलिजेंट पैकेजिंग सेंसर किट तैयार हुई। इनको पैकेटबंद मांस पर लगाया जाएगा। इनसे ग्राहक उसे खरीदने से पहले उसकी शुद्धता आंक सकेंगे। खराब मांस के संपर्क में आकर लाल रंग का इंडीकेटर पीला हो जाएगा। इसका रंग हल्का हरा दिखे तो समझ लें कि मांस खराब होने के कगार पर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed