फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suspicious death of woman, murder charge

Bareilly News: महिला की संदिग्ध माैत, हत्या का आरोप

Wed, 26 Mar 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of woman, murder charge
अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव कैनी इंचौर झूना नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। बदायूं के गांव हैबतपुर थाना बिल्सी के मुन्नालाल पुत्र रामचंद्र पाली ने अपनी पुत्री 27 वर्षीय खुशबू का विवाह वर्ष 2021 में थाना अलीगंज के गांव कैनी इंचौर झूना नगर निवासी भूपेंद्र उर्फ डब्ल्यू पुत्र नरेश पाल के साथ किया था। मुन्ना लाल ने बताया कि शादी के बाद ससुराली अतिरिक्त दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित किया करते थे। खुशबू ने शिकायत कई बार घर वालों से की थी, लेकिन हर बार वह भूपेंद्र को समझाकर शांत कर दिया करते थे। मुन्ना लाल ने बताया कि सोमवार को उनके दामाद भूपेंद्र ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनकी पुत्री खुशबू ने आत्महत्या कर ली है। इस पर वह परिजनों के साथ अपनी बेटी के घर पहुंचे। यहां पर उन्हें उनकी बेटी खुशबू मृत हालत में पड़ी मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed