फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suspicious death of an old man living with his in-laws

Bareilly News: ससुराल में रह रहे वृद्ध की संदिग्ध मौत

Sun, 15 Sep 2024 06:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of an old man living with his in-laws
अलीगंज। ससुराल में रह रहे वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे भाई ने उसके ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राम रतन सिंह ने बताया की थाना न्यूरिया के गांव खाईखेड़ा, जनपद पीलीभीत के 85 वर्षीय बाबूराम को थाना अलीगंज के गांव हैबतपुर में उनके साले का पुत्र राम आसरे छह माह पूर्व बीमारी की हालत में इलाज के लिए घर ले आया था। इसकी सूचना उसने थाना न्यूरिया के अलावा थाना अलीगंज पुलिस को भी दी। एक सप्ताह पहले अस्थमा से पीड़ित बाबूराम की हालत ज्यादा खराब हो गई। इस पर उन्हें बरेली के दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सुधार न होने पर राम आसरे उन्हें अपने घर ले आए। इसकी सूचना बाबूराम के भाई इंद्रजीत को दी। इसके बाद बुजुर्ग के भाई ने पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

बताते है कि बाबूराम के पास तीन बीघा जमीन थी, जो उन्होंने तीन साल पहले अपनी भतीजी के नाम कर दी थी। वर्तमान में बाबू राम के पास कोई संपत्ति नहीं है। उसकी पत्नी की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है और उनको कोई संतान भी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed