फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suspicion: Omicron infected youth returned from Dubai

शक : दुबई से लौटा युवक ओमिक्रॉन संक्रमित

Fri, 31 Dec 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Suspicion: Omicron infected youth returned from Dubai
प्रतीकात्मक
जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए आज लखनऊ की लैब में भेजा जाएगा सैंपल
विज्ञापन

गाइडलाइन के तहत जिला अस्पताल में युवक ने कराई थी कोविड जांच
बरेली। पिछले दिनों यूके से लौटे संक्रमित युवक की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आनी बाकी है, इस बीच विदेश से लौटा एक और युवक कोरोना संक्रमित मिला है। ओमिक्रॉन संक्रमित होने के शक में उसका सैंपल भी जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए शुक्रवार को लखनऊ की लैब में भेजा जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 26 दिसंबर को दुबई से लौटे युवक ने 28 दिसंबर को कोविड प्रोटोकॉल के तहत जिला अस्पताल आकर जांच के लिए सैंपल दिया था। बृहस्पतिवार दोपहर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद सर्विलांस टीम ने युवक से संपर्क कर उसे कोविड अस्पताल में बने इंटरनेशनल वार्ड में भर्ती कराया है। वह दुबई में बढ़ई का काम करता था।
विज्ञापन

आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि पिछले चार दिनों में युवक के संपर्क में उसके परिवार के पांच और दस अन्य लोग संपर्क में आए हैं। इन सभी के नाम-पते दर्ज कर लिए गए हैं और उन्हें शुक्रवार को कोविड टेस्ट कराने के लिए कहा गया है। युवक को इंटरनेशनल ओमिक्रॉन संदिग्ध वार्ड में रखा गया है। यूके से लौटे युवक की जीनोम सीवक्वेंसिंग रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईरिस्क समेत विदेश से लौटे 45 लोग
स्टेट सर्विलांस की ओर से बृहस्पतिवार को 45 लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है जो 28 दिसंबर को विदेश से बरेली लौटे हैं। सूची में नौ लोग दूसरे जिलों के रहने वाले हैं जिनके बारे में स्थानीय प्रशासन को सूचना भेज दी गई है। ट्रेस हुए 33 लोगों में आठ लोग हाई रिस्क देश स्वीडन, ब्राजील, रूस, यूके से लौटे हैं। इनमें चार राजीव कुं ज कॉलोनी, तीन धौराटांडा और एक व्यक्ति पवन विहार का रहने वाला है। तीन लोगों को ट्रैक नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed