फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suspended engineer said - will go to High Court

Bareilly News: निलंबित अभियंता बोले- जाएंगे हाईकोर्ट

Fri, 20 Sep 2024 07:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Suspended engineer said - will go to High Court
बरेली। भू अधिग्रहण घोटाले में निलंबित अभियंताओं के खिलाफ अब विभागीय जांच शुरू होगी। जांच अधिकारी की ओर से उन्हें चार्जशीट दी जाएगी। जवाब दाखिल होने के बाद उसका परीक्षण होगा, तब अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इधर, निलंबित अभियंताओं ने जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि विभागीय जांच में उनका पक्ष न सुना गया तो वे हाईकोर्ट की शरण लेंगे।
बरेली-सितारगंज हाईवे के चौड़ीकरण और रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए 80 करोड़ रुपये अधिक मूल्यांकन किए जाने के मामले में पीडब्ल्यूडी की सहायक अभियंता स्नेहलता श्रीवास्तव, अवर अभियंता राकेश कुमार, अंकित सक्सेना, सुरेंद्र सिंह और अमीन शिवशंकर को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

अभियंताओं के निलंबन आदेश अभी शासन से बरेली नहीं पहुचे हैं। इस बीच सीतापुर स्थानांतरित हो चुके अवर अभियंता राकेश कुमार ने कहा कि उनसे तो स्पष्टीकरण भी नहीं मांगा गया। अब अगर विभागीय जांच में न्याय नहीं मिला तो वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। जांच रिपोर्ट में पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता नारायण सिंह और भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय के एक सेवानिवृत्त अमीन भी शामिल हैं। ब्यूरोा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed