{"_id":"68645177ccadd2a89b0e0870","slug":"suryakant-the-fraud-conspirator-who-became-a-prize-winning-bjp-leadersuryakant-the-fraud-conspirator-who-became-a-prize-winning-bjp-leader-bareilly-news-c-4-1-bly1034-673447-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भाजपा नेता से इनामी बना ठगी का साजिशकर्ता सूर्यकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भाजपा नेता से इनामी बना ठगी का साजिशकर्ता सूर्यकांत
विज्ञापन
बरेली। ठगी की साजिश रचने वाला सूर्यकांत कुछ समय पहले तक भाजपा का महानगर महामंत्री था। उस पर रुपये हड़पने के आरोप लगे तो पार्टी के कुछ पदाधिकारियों और एक जनप्रतिनिधि ने उसकी पैरवी शुरू कर दी। दरअसल, ठगी के रुपये खर्च कर सूर्यकांत कद्दावर सत्ताधारी नेताओं से संबंध मजबूत करता था। उनके जन्मदिन और अन्य कार्यक्रमों में पानी की तरह रुपये बहाता था। जब ठगी के शिकार लोगों ने हंगामा शुरु किया तो सूर्यकांत ने वीडियो जारी कर उसे साजिश बताया था। जब बदायूं में मुकदमे दर्ज हुए तो सूर्यकांत और शशिकांत भाग गए। बरेली में भी मिलते-जुलते नाम से इनकी फाइनेंस कंपनी है और यहां भी निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कराए जा चुके हैं। हालांकि, बरेली के निवेशकों को अभी रकम मिलने की उम्मीद है। संवाद
तलाश में जुटेगी एसटीएफ : साहनी
बरेली के कटरा चांद खां निवासी ठगी के आरोपी दोनों भाइयों सूर्यकांत मौर्य व शशिकांत मौर्य को अभी तक बदायूं पुलिस की एसआईटी तलाश कर रही थी। अब दोनों पर इनाम की रकम बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी गई है। एसटीएफ समेत बरेली पुलिस व अन्य एजेंसियों को भी इस बारे में पत्र भेजा गया है। जो भी दोनों भाइयों के बारे में सूचना देकर उन्हें पकड़वाएगा, उसे यह इनाम दिया जाएगा। - अजय कुमार साहनी, डीआईजी