फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Surya Narayan was hidden in the clouds and fog all day

शीतलहर और पाला ने पैदा की हाड़ कंपाने वाली सर्दी, पारा तीन डिग्री धड़ाम

Sun, 16 Jan 2022 07:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Surya Narayan was hidden in the clouds and fog all day
शाहजहांपुर में रविवार को कोहरे के दौरान निकलते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। वायुदाब में कमी के कारण रात से बादल और कोहरा के साथ ठंडी हवा चलने से पाला गिरना शुरू हो गया। इस कारण सर्दी के सीजन में रविवार सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। शीतलहर के कारण सुबह से शाम तक जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। सूर्य नारायण के पूरे दिन दर्शन नहीं हो सके। सर्दी से बचने को सुबह से दोपहर बाद तक अधिकांश लोग घरों में ही रहे।दिन में अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 15 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शीतलहर के साथ पाला गिरने से ठंड असहनीय हो गई है और अभी तापमान में और गिरावट आने के संकेत हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात से ही मौसम ने तेवर तीखे कर लिए। हालांकि, रात में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस हुआ, लेकिन वायुदाब बढ़ने से उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की गति बढ़ी तो रविवार सुबह से शीतलहर चलने के साथ पाला बदन से पिघली बर्फ के स्पर्श जैसा अहसास कराने लगा। नतीजा यह हुआ कि खुले स्थानों पर बेतहाशा ठिठुरन पैदा हो गई। ज्यादातर लोग घरों में बने रहने से सड़कों से बाजारों तक रोजमर्रा की रौनक गायब रही। रविवार का अवकाश होने के बावजूद कामकाजी और नौकरीपेशा लोगों ने खरीदारी करने में भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन

अधिकांश लोग घरों मेें कोयले से दहकती अंगीठियों और हीटरों के आगे बैठकर शरीर में गर्माहट लाने की जद्दोजहद में जुटे रहे। धूप नहीं निकलने से दोपहर को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के निम्नतम बिंदु पर पहुंच गया। हालांकि, अपराह्न तीन बजे तापमान एक डिग्री बढ़ा, लेकिन दिन ढलने के साथ सर्दी बढ़ने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि रविवार शाम वायुदाब मेें कमी आ गई है और इसे देखते सोमवार को भी सुबह से बादल छाए रहने के साथ पाला गिरेगा और शीतलहर चलेगी।

शाहजहांपुर में रविवार को सर्दी से बचने के लिए खिरनी बाग चौराहे पर आग तापते राहगीर । संवाद

शाहजहांपुर में रविवार को सर्दी से बचने के लिए खिरनी बाग चौराहे पर आग तापते राहगीर । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed