{"_id":"6914f9f813cf5bede505f9bf","slug":"survey-on-four-routes-for-operation-of-city-buses-buses-will-be-available-every-15-20-minutes-bareilly-news-c-4-vns1074-765329-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिटी बसों के संचालन के लिए चार रूटों पर सर्वे, हर 15-20 मिनट में मिलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिटी बसों के संचालन के लिए चार रूटों पर सर्वे, हर 15-20 मिनट में मिलेगी बस
विज्ञापन
टीमें कर रहीं शहर में ज्यादा सवारियों वाले रूटों का सर्वे, घाटे से बचना बनेगा चुनौती
बरेली। सिटी बस सर्विसेज के तहत संचालित हो रहीं 25 ई-बसों को देहात के रूटों से हटाकर शहरी सीमा में संचालित करने के लिए सर्वे लगभग पूरा हो गया है। अब स्टॉपेज तय करने पर माथापच्ची की जा रही है। अधिकारियों की कोशिश है कि ऐसे स्टॉपेज तय किए जाएं ताकि बसों के लिए पर्याप्त यात्री मिलें और घाटा न हो।
शहरी सीमा में घाटा होने के कारण ही इन बसों का संचालन बरेली-फरीदपुर, बरेली-मनौना धाम, बरेली-शेरगढ़ और बरेली-शीशगढ़ के बीच शुरू किया गया था। बाद में फरीदपुर रूट पर टोल प्लाजा शुरू होने पर यहां संचालन बंद कर दिया गया। पिछले सप्ताह निदेशक नगरीय परिवहन सेवा ने पत्र भेजकर सिटी बसों का संचालन देहात के स्थान पर शहरी सीमा में करने का आदेश दिया था।
इसके बाद से ही स्थानीय स्तर पर अधिकारियों ने इसके लिए कवायद शुरू की। सिटी बस सेवा के स्वाले नगर स्थित स्टैंड से ऐसे रूटों की तलाश की जा रही है जहां बसों के लिए भरपूर सवारियां मिलें। चार रूटों पर सर्वे भी किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि चार रूटों पर किराया 11 से 38 रुपये तक हो सकता है। सिटी बस सर्विसेज के निदेशक दीपक चौधरी ने बताया कि कुछ रूटों पर स्टॉपेज तय होने बाकी हैं। अगले सप्ताह तक बसों का संचालन शहरी सीमा में शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। संवाद
-- -- -- --
इन रूटों पर किया गया सर्वे
स्वाले नगर से बरेली जंक्शन वाया किला, चौपुला, कचहरी रूट पर चार बसों का संचालन किया जाएगा। सुबह छह से शाम सवा सात बजे तक प्रत्येक 15 मिनट पर बस मिलेगी। अधिकतम किराया 22 और न्यूनतम 11 रुपये निर्धारित।
स्वाले नगर से सेटेलाइट बस स्टेशन वाया डेलापीर, धर्मकांटा, प्रेमनगर, विकास भवन रूट पर छह बसों का संचालन किया जाएगा। सुबह छह से शाम सवा सात बजे तक प्रत्येक 20 मिनट में बस सेवा। अधिकतम किराया 27 और न्यूनतम 11 रुपये निर्धारित।
स्वाले नगर से रेलवे जंक्शन वाया डेलापीर, फनसिटी, सेटेलाइट, श्यामगंज, बरेली कॉलेज रूट पर 10 बसों का संचालन किया जाएगा। सुबह छह से शाम तक बजे तक प्रत्येक 20 मिनट पर बस मिलेगी। अधिकतम किराया 38 और न्यूनतम 11 रुपये निर्धारित।
स्वाले नगर से सेटेलाइट बस स्टैंड वाया किला, चौपुला, गांधी उद्यान रूट पर चार बसों का संचालन किया जाएगा। सुबह सवा छह से शाम सात बजे तक प्रत्येक 15 मिनट पर बस मिलेगी। अधिकतम किराया 22 और न्यूनतम 11 रुपये निर्धारित।