फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Survey done for construction of overbridge at Richha railway crossing

Bareilly News: रिछा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए किया गया सर्वे

Sun, 31 Aug 2025 03:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Survey done for construction of overbridge at Richha railway crossing
बहेड़ी। बरेली-नैनीताल हाईवे के बीच रिछा रेलवे क्राॅसिंग पर विकराल होती जा रही जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए संयुक्त प्रयास शुरू हो गए। शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे, पीडब्ल्यूडी, उपसा और राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर सर्वे किया। रिछा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या को लेकर रिछा राइस मिलर एसोसिएशन अध्यक्ष अतहर हुसैन नियाजी और नगर पंचायत रिछा चेयरमैन कैसर जहां ने रेलवे विभाग के अफसरों को पत्र लिखकर ओवरब्रिज और रेलवे क्रॉसिंग चौड़ीकरण की मांग उठाई थी। इस संबंध में एक सर्वे जुलाई माह में किया गया था। एक अन्य सर्वे शनिवार को किया गया। संयुक्त टीम द्वारा दो प्रपोजल अपनी रिपोर्ट में भेजे गए हैं, जिसमे एक ओवरब्रिज और दूसरा चौड़ीकरण को लेकर था।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान ओवरब्रिज का लेआउट तैयार गया। इसमें अवैध कब्जा हटाने, स्थायी बैरिकेड तैयार करवाने, सिंगल बैरियर को डबल बैरियर किए जाने को लेकर चर्चा की गई। रेलवे हाॅल्ट का मुद्दा भी अतहर हुसैन द्वारा उठाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed