फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Survey conducted for expansion of Nagar Panchayat boundary

Bareilly News: नगर पंचायत सीमा विस्तार के लिए किया सर्वे

Fri, 01 Aug 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Survey conducted for expansion of Nagar Panchayat boundary
फतेहगंज पूर्वी। नगर पंचायत के सीमा विस्तार के लिए बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने कस्बे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नगर चेयरमैन संजय पाठक ने यह मुद्दा उठाया था। फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने शासन को पत्र भेजकर सीमा विस्तार की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर अधिकारियों की टीम सर्वे करने के लिए यहां पहुंची। नायब तहसीलदार शुभम पांडे लेखपाल शैलेंद्र सिंह के साथ कस्बे में पहुंचे और सीमा विस्तार होने वाले गांव लखनपुर, उचसिया, लेखपाल कॉलोनी ,नई कॉलोनी का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर पंचायत में संबंधित कागजात की जांच पड़ताल की।

नई कॉलोनी व लेखपाल कॉलोनी बिलपुर ग्राम पंचायत में आती हैं। वहीं, लखनपुर गांव और उचसिया भी ग्राम पंचायत में ही हैश्र सीमा विस्तार के बाद सभी को नगरीय योजनाओं का लाभ मिलेगा। वहीं, नगर पंचायत पर भी दस हजार आबादी का अतिरिक्त भार भी बढ़ जाएगा। नायब तहसीलदार फरीदपुर शुभम पांडे ने बताया कि सीमा विस्तार के सर्वे की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed